लम्बे समय बाद अलग हुए ईशान और अनन्या, ब्रेकअप के बाद भी नहीं तोड़ेंगे दोस्ती

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

New Delhi: बॉलीवुड में अनन्या पांडे एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। वहीं अनन्या अपनी खूबसूरती के साथ साथ एक्टिंग के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरती है। दर्शक अनन्या के क्यूट अंदाज़ के फैन है। वहीं खबरों के मुताबिक अनन्या और ईशान खट्टर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कभी भी मीडिया से अपने रिश्ते छिपाया नहीं है। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है।

वहीं अब हाल ही में दोनों के फैनस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनन्या और ईशान खट्टर अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों के एक करीबी ने ही इस बात का खुलासा किया है। हालांकि अभी ब्रेकअप के बारे में अनन्या और ईशान का कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन अब दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

एक दूसरे से अलग हुए अनन्या और ईशान

अनन्या और ईशान के रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी मुखर भी रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म खाली पीली की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे से फायर कर बैठे थे। वहीं करीब 3 साल से दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। पिंकविला के सूत्रों द्वारा ही इस बात का खुलासा किया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों के एक करीबी ने ही उनके ब्रेकअप की बात को कुबूल किया है। ऐसे में अब दोनों के फैन्स भी इनके अलग होने से काफी दुखी हैं। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक दूसरे के दुश्मन नहीं बल्कि अच्छे दोस्त ही हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमति से ही अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है।

कभी नहीं टूटेगा दोस्ती का रिश्ता

बताया जा रहा है कि कई चीजों में दोनों की राय नहीं मिल रही थी इसलिए दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। हालांकि ये बात भी सामने आई है कि दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना चाहते हैं। आगे भी दोनों को यदि फिल्म ऑफर होती है तो दोनों साथ में काम करना पसंद करेंगे। वहीं दोनों की दोस्ती का रिश्ता भी हमेशा कायम रहने वाला है। अब ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े