शाहरुख खान को बॉलीवुड के किंग खान के तौर पर जाना जाता है। शाहरुख के लाखों करोड़ों दर्शक दीवाने हैं। वहीं वे सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। हर कोई उनके अलग अंदाज़ का दीवाना है। सोशल मीडिया पर शाहरुख की कई तस्वीरें भी वायरल होती ही रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर से शाहरुख चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल ही में मन्नत में कुछ ऐसा हुआ है कि उनके घर सलमान, सैफ और अक्षय एक साथ पहुंचे हैं।
इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख ने अपने घर पर एक खास पार्टी का आयोजन किया था जिसमें उन्होंने अपने दोस्तों यानि सलमान, सैफ और अक्षय को भी इनवाइट किया। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
मन्नत में हुआ खास पार्टी का आयोजन
बता दें कि शाहरुख आए दिन अपने घर मन्नत में कोई न कोई पार्टी का आयोजन करते ही रहते हैं। अपने खास लोगों को भी वे अपनी पार्टी में बुलाते हैं। अब हाल ही में शाहरुख ने वापस से मन्नत में एक खास पार्टी का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि शाहरुख ने सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैम मोहम्मद अल टर्की के लिए ही पार्टी का आयोजन किया था।
वहीं पार्टी में दुबई के संस्कृति मंत्री और अल उलास के शाही आयोग के गवर्नर बदर बिन फरहान अलसौद भी नज़र आ रहे हैं। इन सभी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही इस पार्टी की तस्वीरों को साझा किया है। वहीं पार्टी में सैफ, सलमान और अक्षय भी नज़र आ रहे हैं। इन सभी का लुक भी गज़ब लग रहा है। वहीं शाहरुख का भी इन सभी के साथ खास बॉन्ड तस्वीरों में साफ झलक रहा है।
لقاءات مثمرة مع نجوم بوليوود @iamsrk @BeingSalmanKhan @akshaykumar وسيف خان، استكشفنا خلالها العديد من فرص الشراكة بين السينما السعودية والهندية.#رؤية_السعودية_2030 pic.twitter.com/Itb3RpBkgk
— بدر بن عبدالله بن فرحان آل سعود (@BadrFAlSaud) April 2, 2022
लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं शाहरुख
बता दें कि शाहरुख, सैफ, सलमान और अक्षय हिन्दी सिनेमा के चमकते सितारे हैं। अब जल्द ही शाहरुख काफी लंबे समय बाद फिल्मों में पठान मूवी से वापसी करने वाले हैं। इसमें वे दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आएंगे। वहीं सलमान भी टाइगर 3 में कैटरीना के साथ नज़र आने वाले हैं। सैफ भी जल्द विक्रम वेधा में नज़र आने वाले हैं। तो वहीं अक्षय के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।