New Delhi: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है। अभिनेत्री अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। वहीं आए दिन दीपिका किसी न किसी कारण से चर्चा का विषय बन ही जाती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर दीपिका ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी एक झलक पाने के ले भी उनके फैन्स काफी बेताब रहते हैं।
अब हाल ही में दीपिका की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दीपिका को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में दीपिका पठान की शूटिंग खत्म कर भारत आई हैं। इस दौरान दीपिका के लुक ने सभी का दिल जीत लिया है। वहीं उनकी प्यारी सी मुस्कान भी हर किसी को बेहद पसंद आ रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।
शूटिंग के बाद वापस अपने देश आई दीपिका
बॉलीवुड में खूबसूरत अदाकाराओं में दीपिका का नाम भी शामिल किया जाता है। दीपिका हर किरदार को इस तरह से निभाती हैं कि उनका किरदार दर्शकों के जहन में बस जाता है। वहीं लाखों करोड़ों दर्शक उनके फैन है। अब जल्द ही दीपिका पठान फिल्म में नज़र आने वाली है। इस फिल्म कि शूटिंग चल रही है और अलग अलग लोकेशन पर इस फिल्म की शूटिंग की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग स्पेन में चल रही थी जो अब खत्म हो चुकी है। शूटिंग के सिलसिले में दीपिका भी स्पेन में ही थी। लेकिन अब हाल ही में वे शूटिंग खत्म करने का बाद वापस इंडिया आ गई हैं। ऐसे में दीपिका को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
दीपिका के लुक ने जीता फैन्स का दिल
बता दें कि इस दौरान भी दीपिका काफी हॉट नज़र आई। उन्होंने ब्लू पेंट के साथ व्हाइट टीशर्ट और ब्राउन कोर्ट पहना हुआ है। मीडिया को भी दीपिका ने प्यारी सी स्माइल दी और अभिनेत्री अपनी गाड़ी में बैठ गई। ऐसे में दीपिका की सादगी ने भी हर किसी का दिल जीत लिया है। बता दें कि दीपिका पठान में शाहरुख के साथ नज़र आने वाली हैं। वहीं इसके बाद वे फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ भी नज़र आएंगी।