New Delhi: आज भी ऐसे कई सितारे हैं जो आए दिन विवादों का हिस्सा बने ही रहते हैं। वहीं अपने विवादों के कारण ही इन स्टार्स को पहचान भी मिलती है। आज हम आपको बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट के बारे में ही बताने जा रहे हैं जो अपने विवादों के लिए ही जानी जाती हैं। इनका नाम पूजा मिश्रा है जिनका विवादों से बहुत पुराना नाता है।
पूजा बिग बॉस 5 में नज़र आई थी और उन्होंने यहाँ से निकल जाने के बाद भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। पूजा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर काला जादू करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पूजा ने सलमान और उनके भाई अरबाज़ पर भी रेप के आरोप लगा दिए थे जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल भी होना पड़ा था। अब मीडिया ने भी उनकी बातों पर विश्वास करना छोड़ दिया है। लेकिन एक समय पर ये आरोप काफी चर्चा मैं रहे थे।
शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाया काला जादू का आरोप
दरअसल पूजा का विवादों से गहरा नाता रहा है। एक बार पूजा ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पर काला जादू करने का आरोप लगाया था। पूजा ने कहा था कि शत्रुघ्न और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी सोनाक्षी को लॉंच करने से पहले ही पूजा के ऊपर काला जादू किया था। वहीं पूजा ने तो ये भी कहा था कि उन्हें उनके पिता को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।
पूजा ने कहा था कि शत्रुघ्न और उनकी पत्नी ने उनके ऊपर काला जादू किया था क्यूंकि वे दिल देके देखों से बहुत फेमस हो गई थी। पूजा के मुताबिक इसके बाद ही शत्रुघ्न का परिवार उनके फ्लैट के ऊपर ही रहने लगा जिसके बाद ही उन पर काला जादू किया गया था।
सलमान और उनके भाई पर भी लगे थे आरोप
शत्रुघ्न के अलावा पूजा सलमान खान और उनके भाई अरबाज़ पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। पूजा ने कहा था कि जब सलमान सुल्तान की शूटिंग कर रहे थे तो सलमान और अरबाज़ ने उनके साथ कई बार रेप किया था। हालांकि पूजा का ये बयान सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया। वहीं यूजर्स ने भी उन्हें जमकर लताड़ लगाई थी। वहीं इसके बाद तो लोगों ने भी पूजा की किसी भी बात पर विश्वास करना छोड़ दिया था।