अवार्ड शो के दौरान नर्वस हुई दीपिका पादुकोण, बगल में मायूस बैठे नज़र आए रणवीर सिंह

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। दर्शक दीपिका की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। वहीं दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा का विषय बन ही जाती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से दीपिका पादुकोण चर्चा का विषय बन गई हैं और उनकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इस वीडियो में दीपिका काफी नर्वस दिखाई दे रही हैं। ऐसे में उनके फैन्स चिंता में है तो ट्रोलर्स ने दीपिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वहीं खास बात तो ये है कि वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर भी दीपिका के बगल में ही बैठे हुए हैं और काफी मायूस नज़र आ रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

अवार्ड शो के दौरान नर्वस हुई दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है। वहीं आए दिन दीपिका कई अवार्ड शोज़ में भी नज़र आती हैं। दरअसल हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि दीपिका एक अवार्ड शो में पहुंची हैं। ये अवार्ड शो दुबई में था। ऐसे में दीपिका को देखते हुए उनके पास मीडिया भी पहुँच गई। तब दीपिका ने खुद इस बात को बताया कि वे काफी नर्वस महसूस कर रही हैं।

इसी के साथ दीपिका ने अपने हाथ में स्क्रिप्ट भी दिखाई और बताया कि उन्होंने शो के लिए स्क्रिप्ट भी तैयार की है। वहीं दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नज़र आए लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इस दौरान रणवीर काफी मायूस नज़र आए और उन्होंने मीडिया को कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने शुरू कर दी दोनों की ट्रोलिंग

बता दें कि अब यूजर्स ने दीपिका और रणवीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये सब तो ठीक है लेकिन रणवीर मुंह लटकाए क्यों बैठा हुआ है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि हा हा मेकअप दिखाना था ना?चलो हो गया काम। वहीं दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही शाहरुख के साथ फिल्म पठान में नज़र आने वाली हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े