एक फिल्म ने अभिषेक बच्चन को पहुंचा दिया असली जेल, कई घटों तक कैदियों के साथ गुजारा समय

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं और अब हाल ही फिलहाल में काफी सुर्खियां भी बटोर रहे हैं। दरअसल जल्द ही अभिषेक की फिल्म दसवीं रिलीज़ होने वाली है जिसे लेकर दर्शकों में भी काफी उत्साह नज़र आ रहा है। फिल्म में अभिषेक लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। वहीं उनके अपोज़िट यामि गौतम भी फिल्म में नज़र आएंगी। वहीं अब अभिषेक अपनी इस फिल्म के कारण से चर्चा का विषय बन गए हैं।

इस फिल्म ने ही अभिषेक को असली जेल यानि आगरा की केंद्रीय जेल में पहुंचा दिया है। जी हाँ हाल ही में अभिषेक बच्चन को आगरा की केंद्रीय जेल में स्पॉट किया गया था। यहाँ अभिषेक ने लंबा समय कैदियों के साथ गुजारा है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन यहाँ अपने वादे को पूरा करने के लिए पहुंचे थे। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से।

अभिषेक ने जेल के कैदियों से किया था वादा

बता दें कि आने वाली 7 अप्रैल को अभिषेक और यामि गौतम की फिल्म दसवीं रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में दोनों ही स्टार्स जमकर अपनी इस फिल्म के प्रोमोशन कर रहे हैं। दोनों के फैन्स भी अब इस फिल्म का बेसब्री स इंतज़ार कर रहे हैं। अब हाल ही में अभिषेक को आगरा की केंद्रीय जेल में देखा गया। यहाँ अभिषेक अपना 1 साला पुराना वादा पूरा करने के लिए पहुंचे थे। इस बारे में खुद अभिषेक ने ही बताया है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का कुछ हिस्सा आगरा केंद्रीय जेल में शूट किया गया है जिसमें कई असली कैदियों ने भी हिस्सा लिया है। ऐसे में अभिषेक ने कैदियों से वादा किया था कि वे अपनी ये फिल्म कैदियों को देखने का भी मौका देंगे। बस इसी वादे को निभाने अब अभिषेक आगरा जेल पहुंचे थे।

कैदियों के साथ देखी अपनी फिल्म

बताया जा रहा है कि आगरा की केंद्रीय जेल में ही इस फिल्म की पहली स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। वहीं अभिषेक ने लंबा समय कैदियों के साथ बिताया। बता दें कि इस फिल्म में अभिषेक एक भ्रष्ट नेता के तौर पर दिखने वाले हैं जो जेल से 10वीं पास करने की फिराक में है। वहीं यामि गौतम फिल्म में पुलिस का किरदार अदा करने वाली हैं। अभिषेक ने इस बारे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े