New Delhi: बॉलीवुड में शाहरुख खान अपनी अलग पहचान रखते हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है। शाहरुख ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग से शाहरुख किसी भी किरदार में जान डाल देते हैं। वहीं उनके अलग अंदाज़ को भी हर कोई पसंद करता है। इसलिए उन्हें बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। लेकिन उनके लिए भी अपने करियर के शुरुआती दिन काफी मुश्किल थे।
बेशक आज शाहरुख खान एक बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन आपको बता दें कि एक समय शाहरुख की जिंदगी में ऐसा भी था जब उन्होंने खुद अपनी ही फिल्म की टिकटों को बेचा था। वहीं जिस फिल्म की टिकटों को शाहरुख ने बेचा था उस फिल्म के लिए शाहरुख पहली पसंद नहीं थे। आज भी इस किस्से को खूब पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं इस किस्से से जुड़ी खास बातें।
इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे शाहरुख
हम जानते हैं कि शाहरुख ने अपनी खास पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। शुरुआती दिन शाहरुख के लिए भी काफी मुश्किल थे। लेकिन फिर धीरे धीरे शाहरुख ने अपनी दमदार एक्टिंग से अपनी अलग पहचान बना ली और दर्शको ने भी उन्हें खूब पसंद किया। वहीं शाहरुख ने शुरुआती दिनों में फिल्म कभी हां कभी ना में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति और दीपक तिजोरी भी नज़र आए थे।
हालांकि बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले शाहरुख को नहीं पसंद किया गया था। इस फिल्म में शाहरुख को दीपक तिजोरी का किरदार ऑफर हुआ था वहीं लीड रोल जूही चावला और आमिर खान को ऑफर किया गया था। लेकिन आमिर खान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था जिसके बाद शाहरुख को ये फिल्म ऑफर हुई। वहीं जूही के पास भी शूटिंग के लिए डेट्स नहीं थी।
खुद बेची थी अपनी ही फिल्म की टिकटें
दरअसल ये फिल्म शाहरुख के शुरुआती दिनों की फिल्म थी। वे भी चाहते थे कि उनकी फिल्म सुपरहिट साबित हो। इसके लिए शाहरुख खुद टिकट बुकिंग विंडो पर जाकर बैठ गए थे और लोगों को टिकट बेचना शुरू कर दिया। वे हर टिकट पर दर्शकों को अपने साइन भी दे रहे थे। फिल्म भी सुपरहिट रही। दर्शकों ने भी इस फिल्म को खूब पसंद किया था।