New Delhi: संजय कपूर बेशक कम फिल्मों में नज़र आए हैं लेकिन आज भी ऐसे कई दर्शक हैं जो उन्हें खूब पसंद करते हैं। आज भी संजय की कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें दर्शक बहुत ही चाव से देखते हैं। वहीं संजय की लुक भी हर किसी का दिल ले बैठती है। एक समय था जब कई अभिनेत्रियां संजय पर जान छिड़कती थी।
हालांकि फिर कुछ समय बाद संजय ने खुद को फिल्मों से दूर करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन खास बात ये है कि फिल्मों से दूर होने के बाद भी संजय को कभी पैसों को कमी नहीं हुई। वहीं आज भी संजय राजाओं की तरह ही जिंदगी जीते हैं। खबरों की माने तो संजय करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं और लक्जरी लाइफ जी रहे हैं। कमाई के भी उनके पास अलग अलग साधन हैं। आइए जानते हैं
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं संजय
संजय कपूर अनिल कपूर के छोटे भाई हैं। वहीं अपनी लक्जरी लाइफ के लिए भी संजय काफी मशहूर हैं। बेशक आजा वे फिल्मों से दूर ही हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनके एशों आराम में कोई कमी नहीं है। खबरों की मानें तो संजय के पास 70-75 करोड़ की संपत्ति भी है। वहीं इस समय संजय कई वेब सिरीज़ में भी नज़र आ रहे हैं जिससे उन्हें अच्छी ख़ासी कमाई भी हो रही है। इसके अलावा संजय का प्रॉडक्ट हाउस भी है।
इस प्रॉडक्शन हाउस का नाम संजय कपूर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है। इससे भी संजय को अच्छी ख़ासी कमाई हो रही है। इतना ही नहीं संजय को महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है। संजय के पास बेंटेले, मर्सिडीज़ और बीएमडबल्यू जैसी महंगी महंगी गाड़ियां हैं। वहीं अब संजय की बेटी शनाया भी जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं।
ऐसा रहा संजय का फिल्मी करियर
बता दें कि संजय ने 1995 में ही फिल्मों से अपने करियर को शुरु किया था। हालांकि संजय को पहचान फिल्म राजा से मिली थी जिसमें वे माधुरी के साथ नजर आए थे। वहीं इसके बाद संजय सिर्फ तुम, मोहब्बत जैसी कई फिल्मों में नज़र आए। लेकिन फिल्मों में संजय अपना कमाल दिखा नहीं पाए और फिर उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया। 2003 में आए सीरियल करिश्मा: द मिरेकल ऑफ डेस्टनी में नज़र आए। जहां संजय को पसंद भी किया गया था।