New Delhi: बॉलीवुड में ऋषि कपूर को दिग्गज अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। बेशक आज ऋषि कपूर हमारे बीच नहाईं हैं लेकिन उनके यादें आज भी हमारे बीच हैं। ऋषि ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों का मनोरंजन किया है। वहीं ऋषि और नीतू के प्यार के चर्चे भी कम नहीं थे। दोनों के प्यार ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
माना जाता है कि जब दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े थे तो उस समय नीतू सिर्फ 14 साल की थी और ऋषि की उम्र 21 साल की थी। पहली मुलाकात के बारे में भी खुद एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया था। पहली मुलाक़ात के बाद ही दोनोंका प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।
ऐसी थी दोनों की पहली मुलाक़ात
हम जानते हैं कि ऋषि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में ही करियर को शुरू किया। वहीं नीतू ने भी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। दोनों की प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल एक बार नीतू के खुद अपनी और ऋषि की पहली मुलाक़ात के बारे में सभी को बताया था। नीतू के मुताबिक दोनों पहली बार फिल्म बॉबी के सेट पर ही मिले थे। उस समय जहां नीतू 14 साला की थी वहीं ऋषि की उम्र 21 साल की थी।
वहीं ऋषि ने बताया था कि उस दौरान ऋषि के साथ कोई भी लड़की काम करने के लिए नहीं थी क्यूंकि सब ऋषि से उम्र में बड़ी थी। वहीं इसके बाद ऋषि ने नीतू से ही कई लदक्यों को भी फोन करवाए। ऐसे में ऋषि को कोई लड़क पसंद नहीं आ रही थी। बस इसके बाद ऋषि ने नीतू से कहा कि वे बहुत सिंपल हैं और उन्हें वे पसंद भी हैं। बस इसी के बाद से दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।
जल्द शादी के बंधन में बंध गए थे ऋषि और नीतू
बता दें कि दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर जल्द ही एक दूसरे का होने का फैसला कर लिया। 1980 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। फिर दोनों के दो बच्चे भी हुए जिनका नाम रणबीर और रिद्धिमा है। वहीं उनका बेटा रणबीर भी बॉलीवुड का सुपरस्टार बन चुका है।