New Delhi: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रामचरण वाकई किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। अपनी हैंडसम लुक को लेकर भी रामचरण हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है। हाल ही में रामचरण की फिल्म RRR भी रिलीज़ हो चुकी है। दो दिनों में ही इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइद 350 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं भारत में इस फिल्म ने लगभग 250 करोड़ की कमाई कर ली है।
अभी भी फिल का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। बता दें कि अब दर्शक भी रामचरण के बारे में बहुत कुछ जानना छह रहे हैं। रामचरण ने इस फिल्म में अल्लुरी सीताराम राजू का किरदार निभाया है। आज हम आपको रामचरण से जुड़ी कुछ खास बातें ही बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं
दूसरों की मदद से कभी पीछे नहीं हटते अभिनेता
रामचरण ने अपने लीड करियर की शुरुआत चीरूथा फिल्म से की थी। इसके बाद मगाधीरा ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। वहीं अब रामचरण की फिल्म आरआरआर भी चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि रामचरण को घुड़सवारी काफी अच्छी आती है। वहीं उन्हें पोलो खेलना भी बहुत पसंद है। एक अभिनेता का साथ साथ रामचरण एक बिज़नसमैन भी हैं जो खुद की एयरलाइंस और प्रॉडक्शन हाउस भी चलाते हैं।
रामचरण को कई बार समाज कार्यों को करते हुए भी देखा गया है। रामचरण कभी भी दूसरों की मदद से पीछे नहीं हटते हैं। महामारी के दौरान भी रामचरण ने अपने पिता चिरंजीवी के साथ मिलकर ऑक्सिजन बैंक शुरू किए थे। रामचरण का ये स्वभाव ही लाखों दर्शकों का दिल जीत लेता है। सोशल मीडिया पर भी रामचरण काफी एक्टिव रहते हैं और अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते ही रहते हैं।
धार्मिक और आध्यात्मिक भी हैं रामचरण
बता दें कि माना जाता है कि रामचरण धार्मिक और आध्यात्मिक भी हैं। रामचरण भगवाना में भी मानते हैं और धर्म के अनुसार कई काम भी करते हैं। कुछ साला पहले खुद रामचरण ने ही बताया था कि वे आध्यात्मिक जीवन जीते हैं। बताया जाता है कि रामचरण हर साल 45 दिन की अयप्पा दीक्षा को भी पूरी करते हैं। रामचरण को इससे काफी शांति भी मिलती है। खबरों की माने तो रामचरण पिछले 10 सालों से अयप्पा दीक्षा पूरी कर रहे हैं।