आमिर खान की बेटी इरा खान एक जानी हस्ती हैं। हालांकि इरा एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर हैं लेकिन आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इरा के चर्चे कम नहीं हैं। वहीं इरा को पर्दे के पीछे काम करने का शौक है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इरा खुद से जुड़ी कई अहम जानकारी साझा करती ही रहती हैं। इरा के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स भी हैं।
वहीं एक बार इरा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक बड़े राज के बारे में खुद सोशल मीडिया पर ही बताया था। इरा ने बताया था कि महज 14 साल की उम्र में वे यौन उत्पीड़न का शिकार हो गई थी। हालांकि ये समय इरा के लिए काफी मुश्किल था लेकिन इरा के माता पिता ने उन्हें इस मुश्किल से बाहर निकलने में उनकी मदद की थी।
अपनों का ही शिकार हुई थी इरा खान
आमिर खान की बेटी इरा खान बेशक एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं लेकिन दर्शक उन्हें भी खूब पसंद करते हैं। इरा सोशल मीडिया पर खुद दे जुड़ी कई बातें अपने फैन्स के साथ साझा भी करती हैं। एक बार इरा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत बड़ा राज़ भी बताया था। जिसे जानकर हर कोई हैरान भी हो गया था। इसके लिए इरा ने एक लंबा चौड़ा वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो में ही इरा ने अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में बताया था।
इरा ने बताया था कि महज 14 साल की उम्र में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी। वहीं इरा के मुताबिक ऐसा करने वाला भी उनका कोई अपना ही था। इरा ने कहा था कि उस समय उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है।
तनाव का हो गई थी शिकार
जब इरा के साथ ये हादसा हुआ तो वे तनाव का शिकार भी हो गई थी। लंबे समय तक उनका इलाज भी चला था। इस बारे में इरा ने अपने माता पिता को ईमेल के जरिये ही बताया था। जिसके बाद इरा के माता पिता ने उनकी मदद की। इसके बाद इरा ने खुद को समय देना शुरू किया और वे इस तनाव से बाहर आ पाई। लेकिन इरा से जुड़े इस राज के बारे में जानकर हर कोई हैरान हो गया था।