Delhi: बॉलीवुड में अक्षय खन्ना भी एक जाना माना नाम हैं। अक्षय विनोद खन्ना के बेटे हैं और उन्हीं की तरह हैंडसम भी हैं। बेशक आज अक्षय बॉलीवुड से दूर ही नज़र आते हैं लेकिन एक समय पर अक्षय ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री पर राज़ भी किया है। उनकी लुक्स के भी कई दर्शक दीवाने थे। वहीं अक्षय का नाम भी कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था लेकिन आज भी अक्षय अकेले ही जिंदगी जी रहे हैं।
बताया जाता है कि अक्षय कपूर खानदान के दामाद भी बनने वाले थे लेकिन एक कारण से ऐसा नहीं हो पाया। बेशक आज अक्षय फिल्मों में सक्रिय नहीं है लेकिन आज भी इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान है। अक्षय 47 के हो चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है।
एश्वर्या के प्यार में पागल थे अक्षय
अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। कई अभिनेत्री भी अक्षय की लुक पर जान छिड़कती थी। वहीं कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ भी अक्षय के अफेयर होने की खबरें चली थी लेकिन आज भी अभिनेता अकेले ही हैं। बताया जाता है कि अक्षय एश्वर्या से भी प्यार कर बैठे थे। दोनों ने आ अब लौट चले और ताल में एक साथ काम किया था। अक्षय भी एश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे।
मीडिया में भी दोनों के साथ होने की खबरें वायरल होने लगी थी। लेकिन फिर इसके बाद एश्वर्या ने सलमान के साथ हम दिल चुके सनम में काम किया और सलमान व एश्वर्या एक दूसरे के करीब आ गए। ऐसे में माना जाता है कि एक साल के अफेयर के बाद एश्वर्या और अक्षय एक दूसरे से अलग हो गए थे।
कपूर खानदान के दामाद बनने वाले थे अक्षय
बताया जाता है कि अक्षय के लिए कपूर परिवार से भी रिश्ता आया था। रणधीर कपूर अपनी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की शादी अक्षय से कराना चाहते थे। ऐसे में विनोद खन्ना के घर ये रिश्ता भी भेजा गया था। लेकिन करिश्मा की माँ इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। दरअसल ये वो समय था जब करिश्मा का करियर पीक पर था। ऐसे में बबीता नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी के करियर पर कोई आंच आए। इसलिए बबीता ने इस रिश्ते के लिए साफ इंकार कर दिया था।