New Delhi: एश्वर्या आज बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती है। उनकी खूबसूरती पर लाखों लोग अपनी जान छिड़कते हैं। वाकई एश्वर्या को खूबसूरती भगवान से उपहार के रूप में ही मिली हुई है। वहीं फिल्मी दुनिया में भी एश्वर्या ने एक मुकाम हासिल किया है जिसके लिए उन्हें आज हर कोई जानता है। दर्शक भी एश्वर्या को फिल्मी पर्दे के साथ साथ असल जिंदगी में भी खूब पसंद करते हैं।
वहीं अब एश्वर्या से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें एश्वर्या के बचपन की है। इन तस्वीरों को देखकर एक बात तो साफ हो जाती है कि एश्वर्या बचपन में भी काफी क्यूट थी और उनका अंदाज़ भी काफी नटखट था। अब उनकी इन तस्वीरों को हर कोई पसंद भी कर रहा है और यूजर्स भी इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं।
भाई के साथ मस्ती करनी नज़र आई एश्वर्या
हम जानते हैं कि एश्वर्या फिल्मी दुनिया का एक बड़ा नाम है। बेशक आज वे एक बड़ी अभिनेत्री बन चुकी हैं लेकिन बचपन उनका भी आम बच्चों जैसा ही था। एश्वर्या की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिन्हें हर कोई पसंद कर रहा है। ये तस्वीरें एश्वर्या के बचपन की हैं जिसमें एश्वर्या की सादगी देखने को मिल रही है। वहीं तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि एश्वर्या बचपन में काफी नटखट थी।
एक तस्वीर में एश्वर्या ने सुंदर से फ्रॉक पहनी हुई है और वे अपने भाई आदित्य के साथ मस्ती कर रही हैं। वहीं एक तस्वीर में एश्वर्या खुश होते हुए ताली बजाती हुई भी नज़र आ रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में एश्वर्या को पहचानना काफी मुश्किल है। लेकिन सुंदर सी फ्रॉक और माथे पर बिंदी लगाकर मस्ती करती एश्वर्या की तस्वीरें हर किसी का दिल जीत रही हैं।
ऐसे पहुंची ऊंचाइयों तक
बता दें कि बचपन से ही एश्वर्या को ग्लैमर की दुनिया में जाने का शौक था। महज 19 की उम्र में एश्वर्या मिस वर्ल्ड भी बन गई थी। इसके बाद एश्वर्या ने कई फिल्मों में कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम भी किया। हालांकि लव अफेयर्स को लेकर एश्वर्या की जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव रहे थे लेकिन फिर 2007 में एश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। आज दोनों के आराध्या नाम की प्यारी सी बेटी भी है।