सलमान खान ने तालाब में डुबकी लगाकर बिखेरा जलवा, हैंडसम लुक को देखकर लड़कियों का ठहर गया दिल

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: सलमान खान बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती हैं। सलमान को दर्शक भी खूब पसंद करते हैं। सलमान को उनकी दमदार एक्टिंग और स्किल्स के लिए भी जाना जाता है। सलमान ने हर किरदार को इस तरह से निभाया है कि आज भी उन्हें उनके किरदारों के नाम से भी जाना जाता है। वहीं सलमान सोशल मीडिया पर भी अपनी कई तस्वीरों को साझा करते ही रहते हैं।

अब हाल ही में एक बार फिर से सलमान ने अपनी दो फोटो सोशल मीडिया पर साझा की हैं जिसने सोशल मीडिया पर लड़कियों के होश ही उड़ा दिए हैं। इन तस्वीरों में सलमान तालाब में डुबकी लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। सलमान का हैंडसम लुक भी हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

तालाब में डुबकी लगाकर सलमान ने अपनी महिला फैन्स को किया मदहोश

सलमान खान भारत में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उनका अलग अंदाज़ और लुक भी दर्शकों को खूब भाता है। वहीं सलमान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ खास साझा करते ही रहते हैं। हाल ही में सलमान ने अपनी दो खास फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों में सलमान पानी के अंदर दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान तालाब में डुबकी लगा रहे हैं। उन्होंने सिर पर हैट भी पहनी हुई है। वहीं इस लुक में भी वे काफी हैंडसम लग रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों के साथ सलमान ने को कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सलमान की फ़ीमेल फैन्स तो उन्हें देखकर मदहोश ही हो गई हैं।

यूजर्स ने भी सलमान की तस्वीरों पर किए मजेदार कमेंट

बता दें कि अब यूजर्स भी इन तस्वीरों पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा है कि भाई आप ध्यान देना, पानी में सांप भी होते हैं” दरअसल कुछ समय पहले ही सलमान को सांप ने काटा था इसलिए यूजर ने ये कमेंट किया। बता दें कि सलमान अब जल्द ही टाइगर 3 फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा भी सलमान कभी ईद कभी दिवाली जैसे कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। उनके फैन्स भी उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े