अपनी गर्लफ्रेंड को जलाने के लिए राजेश खन्ना ने उसी के घर के सामने से निकाली बारात, इस वजह से उठाया ये कदम

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: राजेश खन्ना बॉलीवुड के जाने माने कलाकार थे। उनका अलग अंदाज़ हर किसी का दिल जीत लेता था। राजेश ने जितनी भी फिल्मों में काम किया उसमें से ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर ही रही। वहीं आज भी कई लोग हैं जो राजेश खन्ना स्टाइल में ही बात भी करते हैं। वहीं ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि राजेश की कई लड़कियां दीवानी थी।

कई अभिनेत्रियों के साथ भी राजेश का नाम जोड़ा गया था। वहीं कई लड़कियां तो राजेश को खून से खत लिखा करती थी। राजेश भी एक अभिनेत्री के प्यार में दीवाने हो गए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला पाया था। ऐसे में कहा जाता है कि जब राजेश ने शादी की तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के घर के सामने ही बारात निकाली थी।

इस अभिनेत्री के प्यार में पागल थे राजेश खन्ना

दरअसल माना जाता है कि राजेश को अभिनेत्री अंजू महेंद्र से प्यार हो गया था। खबरों के मुताबिक ये राजेश का पहला अफेयर था। अंजू भी एक अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रही थी। हालांकि उस समय अंजू को सिर्फ साइड रोल ही मिल रहे थे। 1969 में राजेश ने आराधना फिल्म में काम किया जिससे राजेश तो बड़े स्टार बन गए थे लेकिन अंजू अभी भी संघर्ष कर रही थी। माना जाता है कि दोनों कुछ समय तक लिव इन में भी रहे थे।

दोनों एक दूसरे से प्यार तो करते थे लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था। दरअसल राजेश चाहते थे कि अंजू फिल्म इंडस्ट्री में काम न करें लेकिन अंजू का सपना के अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाने का था। ऐसे में दोनों के बीच काफी अनबन हो गई थी। राजेश भी अंजू से इस बात को लेकर काफी खफा हो गए थे।

अंजू के घर के सामने से निकाली बारात

जब राजेश अंजू से अलग हुए तो उन्होंने डिम्पल कपाड़िया से शादी करने का फैसला किया। वहीं बताया जाता है कि राजेश ने अपनी शादी में अंजू को बुलाया भी नहीं था। वहीं उन्होंने अंजू के उस घर के सामने ही बारात निकाली जिसमें कभी वे और अंजू लिव इन में रहते थे। कहा तो ये भी जाता है कि राजेश खन्ना ने अंजू को जलाने के लिए ही कुछ समय तक बारात को उनके घर के सामने रोका भी था।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े