हाथों में हाथ डाले फरहान के घर नज़र आए विक्की और कैटरीना, दोनों की कैमिस्ट्रि ने जीता यूजर्स का दिल

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: बॉलीवुड में विक्की और कैटरीना को हॉटेस कपल माना जाता है। शादी के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं अपनी बेहतरीन कैमिस्ट्रि से भी ये कपल कई गोल सेट कर रहा है। दोनों की जोड़ी को भी उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से विक्की और कैटरीना को एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों की लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

हाल ही में विक्की और कैटरीना फरहान अख्तर के घर के बाहर स्पॉट किए गए हैं। दोनों की जोड़ी वाकई बेमिसाल लग रही है। यूजर्स भी अब दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो गई हैं। हर कोई इन तस्वीरों को खूब पसंद भी कर रहा है।

दोनों की कैमिस्ट्रि ने जीता यूजर्स का दिल

विक्की और कैटरीना आए दिन किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। उनकी फैन्स भी दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ कई तस्वीरों को साझा करते ही रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से मिस्टर एंड मिसेज कौशल मीडिया के कैमरों में कैद हो गए हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

दरअसल हाल ही में विक्की और कैटरीना को फरहान अख्तर के घर के बाहर ही स्पॉट किया गया है। इस दौरान दोनों ही बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे हैं। कैटरीना ने फ्लोरल प्रिंट मिनी ड्रेस पहनी हुई है और लाइट मेकअप किया हुआ है। इसके साथ ही विक्की भी जींस और शर्ट में नज़र आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ भी थामा हुआ है जो हर किसी का दिल जीत रहा है।

हाल ही में दोनों ने रजिस्टर कराई अपनी शादी

बता दें कि इस कपल ने 9 दिसंबर को धूमधाम के साथ अपनी शादी राजस्थान में रचाई थी। जिसके बाद अब 19 मार्च को दोनों ने अपनी शादी को रजिस्टर भी करा लिया है। इसी दिन दोनों परिवार के साथ डिनर पर भी गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। वहीं दोनों हर खास मौके को भी एक दूसरे के साथ ही मनाते हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े