New Delhi: कंगना रनौत बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। कंगना को बॉलीवुड की क्वीन के तौर पर भी जाना जाना जाता है। आज कंगना हिन्दी सिनेमा का चमकता हुआ सितारा हैं। लेकिन यहाँ तक पहुँचने के लिए कंगना ने कड़ी मेहनत भी की है। वहीं कंगना बेहद खूबसूरत भी हैं और उनका नाम भी कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया है। उनके कई अभिनेताओं से रिश्ते होने की खबरें भी चली थी।
लेकिन कंगना ने सबसे ज्यादा सुर्खियां आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में रहकर बटोरी थी। कंगना ने आदित्य पर कई ग्मभीर आरोप लगाए थे। वहीं आदित्य ने भी एक बार खुलासा किया था कि वे और कंगना एक दूसरे के साथ पति पत्नी की तरह ही रहते थे। इसके अलावा भी आदित्य ने अपने और कंगना के रिश्ते से जुड़ी कई बातों को उजागर किया था। कंगना भी कई इंटरव्यू में इस बारे में बात क्जर चुकी हैं।
पति पत्नी की तरह रहते थे आदित्य और कंगना
कंगना ने आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में रहकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। जिस समय दोनों के अफेयर की खबरें आई उस समय आदित्य शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। लेकिन आदित्य पूरी तरह से कंगना के प्यार में पड़ गए थे। 2008 में आदित्य ने मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान ही अपने और कंगना के रिलेशनशिप के बारे में बताया था। आदित्य के मुताबिक वे और कंगना पति पत्नी की तरह ही रहते थे।
आदित्य ने बताया था कि उन्होंने अपने और कंगना के लिए एक घर भी बनवा लिया था। वहीं वे 3 साल से एक दोस्त के यहां भी रह रहे थे। वहीं आदित्य ने इस इंटरव्यू में कंगना पर भी उन्हें धोखा देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि कंगना उनके अलावा किसी और अभिनेता से भी बातें करती थी जो नॉर्मल नहीं थी।
कंगना ने भी लगाए थे आरोप
बता दें कि कई इंटरव्यू में कंगना भी आदित्य पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि उनके लिए ये समय काफी मुश्किल था। लेकिन कंगना ने समझदारी से काम लिया। कंगना के मुताबिक उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की थी। दोनों के इस रिश्ते ने ही खूब लाईमलाइट बटोरी थी। हालांकि अब दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। वहीं कंगना भी जल्द ही कई फिल्मों में नज़र आ सकती हैं।