New Delhi: बॉलीवुड के कई ऐसे किस्से हैं जिनसे आज भी दर्शक अनजान हैं। कई दिग्गजों के प्यार की कहानियाँ आज सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। बॉलीवुड के दिग्गज सलीम खान का नाम भी ऐसे ही दिग्गजों की लिस्ट में शुमार है। सलीम और हैलेन के प्यार की कहानी भी काफी फिल्मी है। बताया जाता है कि दोनों ने शादी तब की थी जब सलीम पहले से ही शादीशुदा थे।
वहीं माना जाता है कि जब सलीम ने हैलेन से शादी की थी तो सलीम का परिवार काफी नाराज़ हो गया था। दोनों को किसी ने भी नहीं स्वीकारा था। फिर सलीम खान ने ही पूरे परिवार को हैलेन के बारे में बताया इसके बाद ही परिवार ने हैलेन को अपनाया था आज ये पूरा परिवार इकट्ठा खुशी से रह रहा है।
शादीशुदा होने के बावजूद हैलेन के प्यार में दीवाने थे सलीम
बता दें कि सबसे पहले सलीम खान ने सुशीला चरक को डेट किया था। 5 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 1964 में शादी कर ली थी। शादी के बाद सुशीला का नाम भी सलमा हो गया था। वहीं दोनों के तीन बेटे भी हुए जिनका नाम अरबाज़ खान, सलमान खान और सोहेल खान है। लेकिन इसी बीच सलीम की जिंदगी में हैलेन आ गई थी। दोनों ने 1962 में आई फिल्म काबिल खान में काम किया था।
बस यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। उस समय हैलेन को भी फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था जिसके कारण वे आत्महत्या करने का सोचने लगी। तब उनकी जिंदगी में सलीम खान आए। कुछ समय बाद ही दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया था। 1981 में ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
शादी के खिलाफ था सलीम का परिवार
बता दें कि शुरुआत में सलीम का परिवार उनकी दूसरी शादी के खिलाफ था। सलीम के बच्चे भी हैलेन से नफरत किया करते थे। ऐसे में उनके घर में भी खूब अनबन हुई। लेकिन फिर धीरे धीरे सलीम खान ने ही परिवार को हैलेन के स्वभाव के बारे में बताया था। अब उनके परिवार को भी एहसास हुआ कि हैलेन बुरी औरत नहीं है। बस इसके बाद परिवार ने भी हैलेन को एक्सेप्ट कर लिया था। आज ये पूरा परिवार खुशी से रह रहा है।