New Delhi: बोनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की जनाई मानी हस्ती हैं। कई बड़ी फिल्मों को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर चुके हैं। वहीं बोनी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। हम जानते हैं कि बोनी कपूर ने दो शादी रचाई थी। उनकी पहली शादी मोना कपूर से हुई तो वहीं दूसरी शादी बोनी कपूर ने श्रीदेवी से की थी। हालांकि अब बोनी कपूर की दोनों ही पत्नियां दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।
लेकिन आपको बता दें कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर ने श्रीदेवी को लेकर कई बड़ी बातें भी कही थी। इस दौरान मोना का दर्द भी साफ झलक रहा था। माना जाता है कि श्रीदेवी और मोना भी एक दूसरे की काफी अच्छी दोस्त थी लेकिन फिर बोनी कपूर से शादी के बाद दोनों के बीच काफी कुछ बदल गया था।
अपने से 10 साल बड़े बोनी कपूर से मोना ने की थी शादी
हम जानते हैं कि बोनी कपूर ने सबसे पहले शादी मोना कपूर से की थी। 1983 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। जब दोनों की शादी हुई तो बोनी कपूर मोना से 10 साल बड़े थे। मोना कपूर और बोनी के अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर दो बच्चे भी हुए थे। दोनों का रिश्ता काफी स्ट्रॉंग था और अच्छा खासा भी चल रहा था। लेकिन इसी बीच बोनी कपूर की जिंदगी में श्रीदेवी आ गई।
बोनी श्रीदेवी को अपना दिल दे बैठे थे। जब बोनी पहली से ही शादीशुदा थे उसी दौरान उन्होंने श्रीदेवी से भी शादी कर ली थी। इससे बॉलीवुड में भी तहलका मच गया था। 1996 में दोनों ने शादी की थी। जब ये बात मोना को पता चली तो वे भी टूट गई थी। हालांकि माना जाता है कि श्रीदेवी और मोना कपूर दोनों एक दूसरे के दोस्त थे और एक दूसरे के घर भी रुका करते थे।
मोना कपूर का झलका का दर्द
एक बयान में ही मोना का दर्द झलका था। मोना ने कहा था कि जब उन्हें श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते के बारे में पता चला तो वे टूट गई थी। वहीं वे इससे काफी हैरान भी थी। मोना के मुताबिक उनका रिश्ता खत्म हो चुका था और संभालने की गुंजाइश भी नहीं बची थी क्यूंकि उस समय श्रीदेवी बोनी कपूर के बच्चे की माँ बनने वाली थी। शुरुआत में अर्जुन कपूर भी श्रीदेवी से काफी नफरत करते थे।