किसी अनजान लड़के के साथ नज़र आई शाहरुख की लाडली सुहाना खान, कैमरे को देख छिपाया अपना चेहरा

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: शाहरुख खान और गौरी खान के बच्चे आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। वहीं शाहरुख की लाडली सुहाना खान भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी सुहाना काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं एक बार फिर से सुहाना ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इस बार सुहाना को एक अनजान लड़के के साथ मीडिया के कैमरों में कैद किया गया है। हालांकि मीडिया के कैमरों को देखकर ही दोनों ने अपना चेहरा छिपा लिया लेकिन अब यूजर्स का कहना है कि सुहाना इस अनजान लड़के को डेट कर रही हैं। दोनों की ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

अनजान लड़के के साथ नज़र आई सुहाना खान

सुहाना खान सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं। सुहाना के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं जो उनके बारे में छोटी से छोटी बात भी जानना चाहते हैं। अब हाल ही में सुहाना ने एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल हाल ही में सुहाना को किसी अनजान लड़के के साथ स्पॉट किया गया है। अपने घर मन्नत के बाहर ही सुहाना इस मिस्ट्री बॉय के साथ कैमरों में कैद हुई हैं।

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जैसे ही मीडिया के कैमरों में दोनों कैद होते हैं तो दोनों ही अपने चेहरे को भी छिपा लेते हैं। हालांकि इस दौरान भी सुहाना खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि सुहाना के साथ बैठा अनजान लड़का कौन है। हालांकि अब यूजर्स इस बात के कयास लगा रहे हैं कि सुहाना इस अनजान लड़के को ही डेट कर रही हैं।

जल्द रिलीज़ होने वाली है सुहाना की पहली फिल्म

बता दें कि सुहाना खान अब जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली हैं। सुहाना ज़ोया अख्तर की आने वाली फिल्म द आर्चिज़ में नज़र आने वाली हैं। इस बात के कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्यूंकि कुछ समय पहले ही सुहाना को इस फिल्म के सेट पर खुशी कपूर, अगस्त्य नन्दा और जहान कपूर के साथ देखा गया था। हालांकि अभी फिल्म को लेकर को आधकारिक घोषणा नहीं हुई है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े