Delhi: बॉलीवुड में सलमान खान का एक अलग ही नाम है। उनके स्टाइल और लुक की दुनिया दीवानी है। वहीं सलमान के फैन्स भी उनके खूब दीवाने हैं। सलमान कुछ भी करें लेकिन बहुत जल्द ये वो चीज़ ट्रेंड बन जाती है। वहीं आपने एक बार भी गौर की होगी कि सलमान खान अपने हाथ में नीले पत्थर वाला ब्रेसलेट पहनकर जरूर रखते हैं। ये ब्रेसलेट सलमान के लिए बेहद खास है।
बता दें कि खुद सलमान ने बताया था कि ये ब्रेसलेट नेगेटिविटी को उनसे दूर रखता है। हालांकि एक बार सलमान का ये ब्रेसलेट गुम भी गया था जिसके बाद सलमान काफी परेशान हो गए थे और खाना पीना भी छोड़ दिया था। सलमान के इस ब्रेसलेट से जुड़े कई राज हैं जो बहुत ही कम लोग जानते हैं। लेकिन एक बार सलमान ने खुद इसके बारे में बताया था। आइए जानते हैं
सलमान को नेगेटिविटी से बचाता है ये ब्रेसलेट
हम जानते हैं कि सलमान हमेशा अपने फैन्स से घिरे हुए होते हैं। लोग उन्हें अच्छा भी बोलते हैं और कुछ लोगों को सलमान बिल्कुल पसंद ही नहीं है। ऐसे में सलमान का ब्रेसलेट ही उन्हें बुरी नज़र से बचाता है और नेगेटिविटी को उनसे दूर रखता है। इस चेन वाले ब्रेसलेट में नीले रंग का पत्थर भी लगा हुआ है। इस ब्रेसलेट से जुड़ी कुछ बातों को खुद सलमान ने ही बताया था। दरअसल एक कार्यक्रम में ही एक फैन से सलमान से इस ब्रेसलेट के बारे में पूछा था।
तब सलमान ने बताया था कि उनके पिता सलीम खान भी ऐसा ही ब्रेसलेट पहना करते थे। वहीं सलमान को भी ये ब्रेसलेट काफी अच्छा लगता था। इसलिए जब सलमान एक्टिंग की दुनिया में आए तो सलीम खान ने उन्हें भी ऐसा ही ब्रेसलेट दिया। सलमान के मुताबिक ये ब्रेसलेट उनके लिए लकी है और जैसे ही उनके करीब नेगेटिविटी आती है तो ये पत्थर खुद ही चटक जाता है। ये सलमान का 7वां पत्थर है।
एक बार गुम होने पर छोड़ दिया था खाना पीना
खबरों के मुताबिक एक बार सलमान का ये ब्रेसलेट गुम गया था। ऐसे में सलमान काफी परेशान हो गए थे और काफी बेचैन भी हो गए थे। माना जाता है कि सलमान ने खाना पीना भी छोड़ दिया था। तब सलमान का ये ब्रेसलेट अभिनेता अस्मित पटेल को स्विमिंग पूल में ही मिला था।