कभी पीजी में रहकर गुजारा करती थी कंगना, आज तीन-तीन घर, आलिशान ऑफिस और महंगी गाड़ियों की है मालकिन

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आज फिल्मी दुनिया में सभी की चहिती कलाकार बन चुकी हैं। कंगना ने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर को शुरू कर दिया था। माना जाता है कि महज 15 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। वहीं इसके बाद उन्होंने मुंबई में काफी संघर्ष किया और 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर से करियर की शुरुआत की। इसके बाद तो कंगना सच में बॉलीवुड की क्वीन बन गई।

एक समय था जब कंगना ने पीजी में रहकर ही अपना गुजारा किया था लेकिन आज कंगना करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं। आज उनके पास शौहरत की भी कोई कमी नहीं है। लेकिन इसके पीछे कंगना की कड़ी मेहनत भी छिपी हुई है।

मनाली की वादियों में है खूबसूरत घर

बता दें कि कंगना के पास आज तीन तीन घर है। एक घर उनका मनाली की वादियों के बीचों बीच बना हुआ है। कंगना का ये घर काफी सुंदर है। इस घर को कंगना ने खुद जमीन खरीद का बनवाया है। इस घर का इंटीरियर बाहर और अंदर दोनों जगह से ही देखते बनता है। बताया जाता है कि कंगना के इस घर को दिल्ली के चोर बाज़ार से लेकर दुबई के सामानों तक से सजाया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस घर को शबनम गुप्ता ने डिज़ाइन किया है। इसकी कीमत भी 30 करोड़ रुपये की बताई जाती है। वहीं कंगना के पास मुंबई में भी एक आलिशान घर है जो बेहद खूबसूरत है। वहीं उनका मुंबई में एक ऑफिस भी है जो पीछे दिनों काफी चर्चा में रहा था। ये सारी प्रॉपर्टी करोड़ों की बताई जाती है।

इतनी है कंगना रनौत की कुल संपत्ति

बता दें कि आज कंगना के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। बताया जाता है कि कंगना के पास 94 करोड़ की संपत्ति है। हर साल कंगना लगभग 15 करोड़ की कमाई भी कर लेती हैं। महज 21 वर्ष की उम्र में ही कंगना ने बीएमडबल्यू की 7 सिरीज़ को भी खरीद लिया था। वहीं उनके पास मर्सिडीज बेंज़ जैसी भी कई महनेगी गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों की कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है। फिलहाल कंगना एकता कपूर के शो लॉकअप को होस्ट कर रही हैं। वहीं उनकी तेजस और धाकड़ जैसी फिल्में भी जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं जिंका दर्शक भी इंतज़ार कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े