New Delhi: भारत के वीर सपूत, शहीद ए आजम भगत सिंह आज भी भारत की आन बान और शान है। अल्पआयु में ही भगत सिंह ने भारत माता की रक्षा के लिए हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। बेशक आज भगत सिंह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज भी भगत सिंह भारतीयों के दिलों पर राज करते हैं। भगत सिंह के साथ साथ वीर सपूत राजगुरु और सुखदेव को भी फांसी दी गई थी।
भगत सिंह पर भी कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा सुर्खी द लैजेंड ऑफ भगत सिंह ने बटोरी जिसमें अजय देवगन ने ही भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म के दौरान ही अजय भगत सिंह के छोटे भाई कुल्तार सिंह से मिले थे। तब कुल्तार सिंह ने कुछ ऐसा कहा था जिससे अजय भी रोने लगे थे।
भगत सिंह के छोटे भाई की बता सुन रोने लगे थे अजय देवगन
बता दें कि भगत सिंह पर बनी इस फिल्म को 2002 में रिलीज़ किया गया था जिसमें अजय ने ही भगत सिंह का किरदरा निभाया। अजय ने इस किरदार को कुछ इस तरह से निभाया था कि लोग उनमें ही भगत सिंह को देखने लगे थे। आज भी भगत सिंह को जब याद किया जाता है तो अजय देवगन का चेहरा भी सामने आ जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भगत सिंह के छोटे भाई कुल्तार सिंह टीम के साथ पुणे में ही रुके थे।
इस दौरान कुल्तार सिंह ने भगत सिंह से जुड़ी कई अहम बातों को बताया था। ऐसे में किसी ने कुल्तार से अजय देवगन को आशीर्वाद देने के लिए कहा था। तब कुल्तार सिंह ने कहा कि “मैं अपने बड़े भाई को आशीर्वाद कैसे दे सकता हूँ” इस बात को सुन अजय देवगन भी रोने लगे थे।
भगत सिंह पर बन चुकी हैं कई फिल्में
बता दें कि इसके अलावा भी भगत सिंह पर कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। 1957 में शहीद ए आजम भगत सिंह फिल्म बनी थी जिसमें प्रेम अदीब ने भगत सिंह का किरदरा निभाया। इसके बाद शहीद भगत सिंह के नाम से फिल्म बनी जिसमें शम्मी कपूर बगत सिंह के किरदार में नजर आए। 1965 में शहीद नाम से बनी फिल्म में भी मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदारा निभाया। वहीं इसके बाद एक शहीद ए आजम फिल्म भी आई जिसमें सोनू सूद भगत सिंह बने थे।