New Delhi: अमृता सिंह 80 और 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनकी खूबसूरती ने भी लाखों दर्शकों का दिल जीता था। वहीं अमृता का रिश्ता भी कई बड़े दिग्गजों के साथ हुआ लेकिन किसी के साथ भी उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था। अमृता ने अपनी पेली फिल्म ही सनी देओल के साथ की थी।
ऐसे में दोनों के रिश्ते में होने की बात भी सामने आई थी। लेकिन फिर अमृता को पता चल गया था कि सनी शादीशुदा है इसलिए दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। कुछ सालों बाद अमृता ने अपने से 13 साल छोटे सैफ से शादी की। लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया था। ऐसे में सैफ ने शादी कर ली लेकिन अमृता ने नहीं की। माना जाता है कि अमृता भी शादी करना चाहती थी लेकिन एक वजह से ऐसा नहीं हुआ।
सैफ से रचाई थी शादी
यूं तो अमृता का नामा कई बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया है। सनी से ब्रेकअप होने के बाद अमृता का नाम क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ जोड़ा गया था। लेकिन ये रिश्ता भी एक शर्त के कारण टूट गया था। इसके बाद अमृता का रिश्ता विनोद खन्ना के साथ भी बना था लेकिन ये दोनों भी एक नहीं हो पाए थे। इसके बाद ही सैफ अली खान ने अमृता की जिंदगी में एंट्री की थी।
सैफ अमृता से 20 साल छोटे थे लेकिन दोनों ही एक दूसरे से बेइंतेहा मोहब्बत कर बैठे थे। दोनों ने जल्द ही शादी करने का फैसला भी कर लिया था। 1991 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। लेकिन फिर 2004 में अचानक दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दोनों में अनबन की खबरें भी सामने आई थी।
इसलिए अमृता ने नहीं की दूसरी शादी
हम जानते हैं कि अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ ने कुछ सालों बाद करीना कपूर से शादी कर ली थी और आज उनके साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन अमृता आज भी बिना शादी के ही जिंदगी जी रही हैं। एक बार अमृता ने खुद इसका कारण बताया था। अमृता के मुताबिक उनके ऊपर बच्चों की ज़िम्मेदारी थी और वे उन्हें अच्छी परवरिश देना चाहती थी इसलिए अमृता सिंह ने दोबारा शादी नहीं करने का फैसला कर लिया था। वहीं आज भी अमृता अकेले ही जिंदगी जी रही हैं।