New Delhi: बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं। शादी के बाद भी माधुरी अपने करियर में ऊंचाइयों को हासिल कर रही हैं। आज भी उनकी फिल्मों को दर्शक बेहद ही चाव के साथ देखते हैं। 90 के दशक में भी माधुरी का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता था। लेकिन जब माधुरी ने अचानक डॉक्टर नेने से शादी की तो सभी हैरान हो गए थे और कई दिल भी टूट गए थे।
लेकिन एक बार खुद माधुरी ने अपनी शादी की सच्चाई के बारे में बताया था। माधुरी ने बताया था कि उनके पिता ने उन्हें बिना बताए और बिना मर्जी जाने ही डॉक्टर नेने से शादी करा दी थी। वहीं माधुरी ने अपने पिता को इस शादी से इंकार न करने के पीछे की वजह को भी बताया था। आइए जानते हैं माधुरी की शादी से जुड़ा ये किस्सा।
पिता ने बिना मर्जी जाने ही फिक्स कर दी थी शादी
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती हैं। ऐसे में हर कोई सोचता है कि माधुरी ने अपनी पसंद के लड़के से ही शादी की होगी। वहीं बेशक आज माधुरी अपने रिश्ते में काफी खुश हैं और अच्छी जिंदगी जी रही है लेकिन माधुरी की शादी डॉक्टर नेने से बिना मर्जी के जाने ही हुई थी। जिस समय माधुरी की डॉ. नेने से शादी हुई उस समय माधुरी उनसे प्यार नहीं करती थी। माधुरी ने एक बातचीत के दौरान खुद ही बताया था कि उनके पिता ने बिना मर्जी जाने से ही उनकी शादी तय कर दी थी।
दरअसल जानकारी के मुताबिक माधुरी के पिता माधुरी को शादी की बात बिना बताए ही अमेरिका ले गए थे। अमेरिका में माधुरी को डॉक्टर नेने से मिलवाया गया था। वहीं माधुरी के पिता ने बिना बेटी की मर्जी जाने ही डॉक्टर नेने से माधुरी की शादी भी तय कर दी थी। इसके कुछ दिनों बाद ही माधुरी और डॉक्टर नेने की शादी भी हो चुकी थी।
इसलिए नहीं किया पिता के फैसले से इंकार
माधुरी ने बातचीत के दौरान ये भी बताया था कि उन्होंने इस फैसले से इंकार क्यों नहीं किया था। माधुरी के मुताबिक वे अपने पिता का बहुत सम्मान करती हैं और वे इस बात को भी जानती थी कि उनके पिता कभी कोई फैसला गलत नहीं लेंगे। इसलिए माधुरी ने इस शादी से इंकार नहीं किया। आज माधुरी डॉक्टर नेने के सतह बेहद खुशी से रह रही हैं।