प्रियंका चोपड़ा को देख बहक गया था फिल्म निर्देशक, कहा “कपड़े उतार दो और मेरे..”

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

हिन्दी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है” वहीं उनकी हॉटनेस भी कई लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। प्रियंका ने हिन्दी सिनेमा के साथ साथ हॉलीवुड में भी खासा नाम कमाया है। आज दोनों ही इंडस्ट्री में प्रियंका अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो चुकी हैं।

हालांकि प्रियंका के लिए भी उनका ये सफर आसान नहीं था। प्रियंका ने खुद इस बारे में बताया था कि जब वे इंडस्ट्री में नई थी तो उनके साथ कुछ चीज़ें अच्छी नहीं हुई थी। इस बारे में खुद प्रियंका ने ही बताया था कि उन्हें देखकर एक निर्देशक ने उनसे एक अजीब मांग कर दी थी। जिसके बाद प्रियंका ने भी उसे जवाब दिया था। आइए जानते हैं प्रियंका से जुड़े इस किस्से के बारे में।

देसी गर्ल से निर्देशक ने की थी ऐसी मांग

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती हैं। प्रियंका ने कड़े संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। हालांकि प्रियंका के लिए भी ये सब आसान तो नहीं था। लेकिन प्रियंका ने कभी हार नहीं मानी। वहीं एक बार तो अभिनेत्री को देखकर एक निर्देशक भी बहक गया था और प्रियंका के सामने एक अजीब मांग रख दी थी। इस बारे में प्रियंका ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। दरअसल प्रियंका अमेरिका में ओपरा विनफ्रे के शो में पहुंची थी जहां उन्होंने इस बारे में सभी को बताया था।

प्रियंका ने इस दौरान बताया था कि करियर के शुरुआत दिनों में उन्हें निर्देशक की एक अजीब मांग का सामना करना पड़ा था। दरअसल निर्देशक ने प्रियंका से कपड़े उतारकर अंडरवियर में हॉट डांस करने के लिए कहा था। ये प्रियंका के लिए बहुत अजीब था लेकिन उस वक्त प्रियंका निर्देशक की मांग के आगे ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं।

ऐसे दिया था निर्देशक को जवाब

प्रियंका ने बताया कि उनकी माँ ने हमेशा उन्हें आवाज़ बुलंद रखना सिखाया है। लेकिन इसके बावजूद वे फिल्म निर्देशक से कुछ कह नहीं पाई थी। हालांकि निर्देशक की ऐसी मांग के बाद प्रियंका ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया था। फिलहाल प्रियंका निक जोनास के साथ शादी कर चुकी हैं और दोनों हाल ही में एक बच्चे के माता पिता भी बन चुकी हैं। हालांकि दोनों की बेटी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े