15 की उम्र में घर छोड़ा और बॉलीवुड में रखा कदम, देखते ही देखते कंगना बन गईं बॉलीवुड की क्वीन

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

कंगना रनौत को भला आज कौन नहीं जानता है। आज कंगना बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती हैं। बॉलीवुड में कंगना को क्वीन, पंगा गर्ल जैसे कई टाइटल दिए गए हैं। वहीं कंगना को कई बार नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। कंगना को उनके बेबाक अंदाज़ के लिए भी जाना जाता है। वहीं इन दिनों कंगना खूब चर्चाओं में रहती हैं। अब हाल ही में कंगना ने अपना 35वां जन्मदिन भी मनाया है।

लेकिन कंगना के लिए यहाँ तक पहुंचना आसान नहीं था। कंगना का इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था कंगना ने अपने दम पर ही इस मुकाम को हासिल किया है। बहुत कम उम्र में ही कंगना ने अपने घर को छोड़ दिया था। 18 की उम्र में कंगना ने इंडस्ट्री में कदम रख दिया था उर आज उन्हें बॉलीवुड की क्वीन के तौर पर जाना जाता है।

बहुत कम उम्र में छोड़ दिया था अपना घर

कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। पिछले 16 सालों से कंगना बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और खूब नाम भी कमा रही हैं। बहुत कम उम्र में ही कंगना अपना घर को छोड़कर मुंबई आ गई थी और 18 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 2006 में कंगना ने पहली फिल्म गैंगस्टर में काम किया था। इसके बाद कंगना फैशन में नज़र आई आईउर इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला।

वहीं कंगना ने जब क्वीन फिल्म में काम किया तो इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्हें बॉलीवुड की क्वीन का टाइटल भी मिल गया। अब तक कंगना को 4 नेशनल अवार्ड भी मिल चुके हैं। वहीं हाल ही में कंगना को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। कंगना को यहाँ तक पहुँचने के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ा था।

जन्मदिन के मौके पर किए वैष्णो देवी के दर्शन

बता दें कि कंगना ने अपने जन्मदिन पर वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची। वहीं इसके लिए कंगना ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी साझा किया है जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फिलहाल कंगना एकता कपूर के शो लॉकअप में होस्ट के तौर पर नज़र आ रही हैं और कंगना रनौत जल्द ही फिल्म तेजस और धाकड़ में भी नज़र आने वाली हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े