New Delhi: बॉलीवुड में कई मशहूर अदाकारा हुई जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही खूब नाम कमाया है। वहीं कुछ अदाकाराओं का जादू तो आज भी इस दर्शकों के सिर छोड़कर बोलता है। लेकिन आज इनमें से कुछ अभिनेत्री फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। इन्हीं में से एक हैं किमी काटकर जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अलग अंदाज़ से दर्शकों के लिए दिलों पर राज किया है।
किमी ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है। लेकिन जब किमी का करियर पीक पर था तो उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला किया। हालांकि इंडस्ट्री को छोड़ने का बड़ा कारण भी किमी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। लेकिन आज किमी शादी कर चुकी हैं। वहीं उनका एक फेमस गाना आज भी दर्शकों की जुबान पर आ ही जाता है।
एक गाने ने बना दिया था रातों रात स्टार
किमी काटकर बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। किमी ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में आई फ़्गिल्म पत्थर दिल से ही की थी। इस वक्त किमी की उम्र भी महज 20 साल थी। वहीं इसके बाद किमी ने एडवेंचर ऑफ टार्जन में काम किया जहां उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद किमी ने अमिताभ बच्चन के साथ हम फिल्म में भी काम किया था। अमिताभ और किमी की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
दोनों की फिल्म का गाना जुम्मा चुम्मा भी खूब फेमस हुआ था जो आज भी खूब सुनने को मिल जाता है। इस गाने के बाद तो किमी रातों रात स्टार बन गई थी और उन्होंने इसी गाने के बाद से अपनी एक अलग पहचान भी बनाई थी। इस फिल्म के बाद तो किमी को कई ऑफर भी मिले थे। हालांकि 1992 में रिल्ज़ हुई फिल्म जुर्म की हुकूमत के बाद से किमी किसी फिल्म में नज़र नहीं आई।
इसलिए बनाई बॉलीवुड से दूरी
दरअसल किमी अब बॉलीवुड से दूरी बना चुकी हैं। किमी ने बातचीत के दौरान बताया था कि उन्हें बॉलीवुड में काम करने का रवैया पसंद नहीं था जिसके कारण उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया। वहीं किमी के मुताबिक वे एक्टिंग से भी ऊब चुकी थी। किमी ने इंडस्ट्री में अबिनेत्रियों के साथ होने वाले शोषण के खिलाफ भी कई सवाल उठाए थे। वहीं अब किमी फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर शांतनु शौरी संग शादी कर चुकी है और एक अच्छी ख़ासी लाइफ बिता रही हैं।