बॉलीवुड में किसिंग बॉय के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले इमरान हाशमी आज किसी पहचान के मौहताजा नहीं हैं। वहीं उनकी लुक पर भी कई लड़कियां फिदा है। इमरान ने कई फिल्मों में काम्म किया है। आज भी दर्शक उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। हालांकि ये बात हैरान करने वाली है कि हैंडसम होने के बाद भी इमरान का नाम किसी अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा और न ही उनके अफेयर कि खबरें सामने आई।
लेकिन आपको बता दें कि इमरान का आलिया भट्ट और पूजा भट्ट से बेहद ही खास रिश्ता है। इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। लेकिन अब ये राज बाहर आ चुका है। इनके रिश्ते को जानकर भी हर कोई हैरान हो गया है। आइए जानते हैं इमरान हाशमी से जुड़ा ये राज
आलिया से है इमरान का ये रिश्ता
इमरान हाशमी ने करियर की शुरुआत फिल्म फुटपाथ से कि लेकिन इमरान को पहचान मर्डर फिल्म से ही मिली थी। वहीं इमरान हाशमी भी फिल्मी बैकग्राउंड से ही आते हैं। इमरान की दादी का नाम मेहर बनो था जिन्होंने गुजरे जमाने में मशहूर अदाकारा के तौर पर पहचान बनाई थी। वहीं ये लोग बहुत ही कम जानते हैं कि इमरान हाशमी महेश भट्ट और मोहित सुरी के रिश्तेदार हैं।
दरअसल इमरान की माँ महेश भट्ट की सगी बहन हैं। इसलिए इमरान हाशमी महेश भट्ट के सगे भांजे हैं। वहीं इमरान, आलिया और पूजा भट्ट के बीच भाई बहन का रिश्ता है। हालांकि ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं। अब तीनों ही बहन भाई बॉलीवुड के मशहूर कलाकार हैं। आलिया भी अब बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं तो वहीं इमरान भी बॉलीवुड में अपना नाम बना चुके हैं।
दोस्त से हुई इमरान की शादी
ये सब जानते हैं कि इमरान की शादी परवीन साहनी से हुई है। दोनों ही कॉलेज के समय से एक दूसरे के साथ हैं। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लंबे समय से डेट करने के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। आज दोनों के एक बेटा भी हो चुका है। वहीं इमरान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही टाइगर 3 में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान के साथ सलमान और कैटरीना भी नजर आ सकते हैं