सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होता ही रहता है और कई बार लोगों को ऐसी चुनौतियां भी मिलती है जिसमें कि दर्शको को उन बॉलीवुड स्टार्स को पहचानना होता है जिसमें की कुछ ही लोग जो उस चुनौती को जीत पाते है और उन फोटोज को पह्चान पाते हैं। तो आइये जानते है इस मुस्कुराती हुई बच्ची के बारे में।
आखिर कौन है यह बच्ची
जानकारी के लिए आपको बता दें इस मुस्कुराती हुई बच्ची की नाम हेलेन जैराग रिचडर्सन है. जी हां बिलकुल सही सुना आपने यह वही स्टार है जिन्होंने अपनी अदाओं और अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया है हेलेन आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है। बता दें की हेलेन का जन्म साल 1938 में हुआ था। हेलेन के पिता एंग्लो इंडियन थे और उनकी माँ बर्मीज थी। हालाँकि दूसरे विश्व युद्ध में उनके पिता की मौत हो गई । जिसकी वजह से उनके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। जिसके बाद हेलेन का पूरा परिवार भारत आकर बस गया। स्थिति इतनी ख़राब हो गई की हेलेन को अपनी पढाई तक छोड़नी पड़ गयी।
16 साल की उम्र में हो गयी थी हेलन की शादी
पिता के जाने के बाद हेलेन के घरवालों ने 16 साल की उम्र में ही उनकी शादी एक फिल्म निर्देशक से करा दी। जिसका नाम पी.एन अरोरा था। हालाँकि यह शादी भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पायी। जिसके बाद हेलेन ने सलमान खान के पिता सलीम से शादी कर ली।ऐसे में सलमान खान के पिता पहले से ही शादी- शुदा और बच्चों के पिता बन गए।
500 से भी अधिक फिल्मो में किया काम
रिपोर्ट्स की माने तो हेलेन ने करीबन 500 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। आज हेलेन को बॉलीवुड को सबसे बड़ा डांसर माना जाता है। आज भी लोग उनके डांस के दीवाने हैं और उनके डांस को देखना बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने अपने से काफी सुर्खिया बटोरी हैं । हालाँकि हेलेन ने बॉलीवुड में आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है।