New Delhi: कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी अलग पहचान रखते हैं। कपिल ने 1983 में वर्ल्ड कप भी टीम को जिताया था। आज बेशक कपिल क्रिकेट के मैदान में नज़र नहीं आते हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बहुत तगड़ी है। हर कोई उनका फैन है। क्रिकेट के साथ साथ कपिल देव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहे हैं।
बताया जाता है कि कपिल एक साउथ की अभिनेत्री से प्यार कई बैठे थे। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। माना जाता है कि दोनों एक दूसरे से शादी भी करने वाले थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रास्ते अलग हो गए। वहीं इसके बाद कपिल रोमी भाटिया के प्यार में पागल हो गए और उन्हीं से ही शादी भी कर ली। आइए जानते हैं कपिल देव की लव लाइफ से जुड़ी खास बातें।
सारिका के प्यार में पागल थे कपिल
दरअसल कपिल देव सबसे पहले साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री सारिका के ही प्यार में पड़े थे। मनोज कुमार ही चाहते थे कि कपिल और सारिका साथ आ जाए। धीरे धीरे दोनों ने एक दूसरे से मिलना भी शुरू कर दिया था। वहीं एक बार सारिका भी कपिल के परिवार से मिलने के लिए पंजाब गई थी। माना जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे।
लेकिन फिर अचानक ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि इसका कारण दोनों ने कभी नहीं बताई। लेकिन दोनों के अलग होने से हर कोई हैरान हो गया था। खबरों की मानें तो दोनों के अलग होने का कारण कपिल का दूसरी महिला के साथ प्रेम में पड़ना था। लेकिन दोनों की प्रेम कहानी यहीं अधूरी रह गई।
रोमी भाटिया से हुआ प्यार और फिर शादी
बता दें कि इसके बाद दोस्त के जरिये ही कपिल की मुलाक़ात रोमी से हुई थी। कपिल भी पहली नज़र में ही रोमी को अपना दिल दे बैठे थे। धीरे धीरे दोनों ने मिलना मिलाना शुरू किया और फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इसके बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया था। 1980 में ही दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। आज दोनों ही एक दूसरे के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं और दोनों की जोड़ी को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं।