New Delhi: हम जानते है कि बॉलीवुड स्टार्स को हमेशा से ही ट्रोल किया जाता रहा है। जब भी कोई स्टार्स सुर्खियों में आते हैं तो कई ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर देते हैं। ऐसे में अब विक्की कौशल भी एक सफल अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। हर कोई विक्की को खूब पसंद करता है। उनकी दमदार एक्टिंग भी हर किसी का दिल जीत चुकी है।
वहीं अब विक्की को भी कई बार अजीब अजीब ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। लेकिन एक बार तो एक यूजर ने विक्की से अजीब ही अपील कर दी जिसके बाद विक्की भी इसका जवाब नहीं दे पाए थे। ये किस्सा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई विक्की के इस अंदाज़ को भी पसंद कर रहा है। आइए जानते हैं
ट्रोलर्स ने कहा सलमान मत बन जाना
हम जानते हैं कि ट्रोलर्स भी स्टार्स को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं अब विक्की कौशल भी एक सफल एक्टर के तौर पर जाने जा रहे हैं। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। अब हाल ही में एक ट्रोल का मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ट्रोलर ने विक्की से कुछ अलग तरह की ही मांग कर ली है। दरअसल ये किस्सा हाल ही में फिल्मफेयर के साथ हुए एक थ्रोबैक इंटरव्यू का है।
दरअसल इस दौरान विक्की से ट्रोलर्स के कई मैसेज भी दिखाए गए और उनसे इसके लिए जवाब भी मांगे जा रहे थे। ऐसे में एक ट्रोलर ने लिखा था कि “सफल होने के बाद सलमान खान मत बन जाना” इस ट्रोल का जवाब देना तो विक्की के लिए भी मुश्किल हो गया था। इसलिए पहले विक्की कुछ देर तक इसे देखते रहे और फिर बोले “हाँ फिर” इसके बाद होस्ट भी आगे के ट्रोल्स के लिए बढ़ गए।
सोशल मीडिया पर खूब बटोरते हैं सुर्खियां
बता दें कि विक्की कौशल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है। वहीं विक्की कैटरीना के साथ भी अपनी कई तस्वीरें साझा करते हैं। हाल ही में दोनों अपूर्व मेहता की जन्मदिन पार्टी में नज़र आए थे और दोनों ने ही अपने लुक से पूरी महफिल को लूट ले लिया था। इसके अलावा विक्की जल्द ही कई फिल्मों में भी नज़र आने वाले हैं।