लेकिन वे कभी उसे पर्दे पर नहीं आने देते हैं। किसी भी माता पिता के लिए सबसे बुरा दिन वही होता है जब उन्हीं के सामने उनके बच्चे को कुछ हो जाए। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बच्चों ने उनकी आँखों के सामने ही दम तोड़ा और फिर इन्हीं स्टार्स ने उन्हें अर्थी भी दी थी।
मौसमी चटर्जी
मौसमी चटर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। बता दें कि इस अदाकारा की 30 साल की बेटी का निधन डायबिटीज़ के कारण हो गया था। इसके बाद मौसमी की आँखों के सामने ही उनकी बेटी ने दम तोड़ा था।
गोविंदा
गोविंदा को आज हर कोई जानता है। आज भी उनकी एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद करते हैं। लेकिन गोविंदा से जुड़ी एक ऐसी बात है जो बहुत कम लोग ही जानते हैं। खबरों के मुताबिक गोविंदा अपनी एक बेटी को जन्म के चार महीने बाद ही खो चुके हैं। ये समय गोविंदा के लिए काफी मुश्किलों भरा था।
महमूद
महमूद भी आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उनका अलग अंदाज़ ही आज भी दर्शकों को खूब भाता है। बता दें कि महमूद के बेटे का निधन भी दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। बेटे के जाने के बाद कुछ समय तक महमूद सदमे में ही थे।
आशा भोसले
आशा भोसले को भला आज कौन नहीं जानता है। आशा ने अपनी सिंगिंग से पूरी इंडस्ट्री और देश विदेश में अलग पहचान बनाई है। खबरों के मुताबिक आशा की आँखों के सामने ही उनके दो बच्चों की भी मौत हो चुकी है। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।
शेखर सुमन
बताया जाता है कि शेखर सुमन भी अपने 11 साल के बेटे को खो चुके हैं। उनके बेटे को हार्टअटैक की ही परेशानी थी।
कबीर बेदी
इस लिस्ट में कबीर बेदी का नाम भी शामिल है। उनके बेटे ने भी 25 साल की उम्र में खुदखुशी की थी। माना जाता है कि उनके बेटे डिप्रेशन का शिकार थे।
जगजीत सिंह
जगजीत सिंह अपनी गज़लों के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि जगजीत सिंह भी अपने बेटे और बेटी को खो चुके हैं। बच्चों के जाने के बाद जगजीत सिंह भी गुमनामी में चले गए।
अनुराधा पौडवाल
अनुराधा के 35 वर्षीय बेटे भी अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके बेटे की मौत का कारण किडनी में परेशानी को बताया जाता है।
प्रकाश राज
प्रकाश राज भी 5 साल के बेटे को खो चुके हैं उनके बेटे की मौत एक हादसे में हुई थी।
गिरीश मलिक
बता दें कि गिरीश के बेटे की मौत भी होली के दिन ही हो गई थी। उनका बेटा भी 5वें फ्लोर से गिर गया था।
राजीव निगम
राजीव निगम के बेटे का निधन भी 2020 में हो चुका है। वहीं राजीव के जन्मदिन के दिन ही उनके बेटे ने दुनिया को अलविदा कहा था।