सोनाक्षी सिन्हा का उठ चुका है अपने पिता से भरोसा, कहा “पिता के भरोसे तो कुंवारी ही रह जाऊँगी”

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री हैं। सोनाक्षी अपनी कई फिल्मों से पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। हर कोई उनकी अदायगी को भी बेहद पसंद करता है। वहीं सोनाक्षी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं वे आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा का विषय बन ही जाती हैं। वहीं अब सोनाक्षी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं।

दरअसल हाल ही में सोनाक्षी का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। इस इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपनी शादी को लेकर भी बात की है और साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उन्हें अब अपने पिता पर भी विश्वास नहीं रहा है। आइए जानते हैं सोनाक्षी से जुड़ी इस खबर को विस्तार से।

शादी को लेकर ऐसा सोचती हैं सोनाक्षी

दरअसल सोनाक्षी अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ही सोनाक्षी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कैबड़े खुलासे किए हैं। सोनाक्षी ने बताया है कि जब वे स्कूल में थी तो उनका पहला रिलेशनशिप हुआ था लेकिन वो सिरियस नहीं था। जब सोनाक्षी कॉलेज में आई तो उनका स्कूल का रिलेशनशिप भी पीछे छूट गया था। सोनाक्षी के मुताबिक लंबे समय के बाद ही उनकी जिंदगी में सिरियस रिलेशनशिप शुरू हुआ था।

 

सोनाक्षी ने बताया था कि 20, 21 की उम्र में ही उनका सिरियस रिलेशनशिप शुरू हुआ था जो करीब 5 साल तक चला था। हालांकि सोनाक्षी का ये रिलेशनशिप भी 5 साल बाद टूट गया था। सोनाक्षी का मानना है कि हमें हरेक रिलेशनशिप से कुछ न कुछ सीखना चाहिए और हमेशा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते रहना चाहिए।

पिता से उठ चुका है सोनाक्षी का भरोसा

बता दें कि इस दौरान सोनाक्षी ने अपने पिता को लेकर भी बड़ी बात कही थी। जिसके मुताबिक अब सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा पर विश्वास नहीं करती हैं। दरअसल सोनाक्षी ने बातचीत के दौरान बताया कि अगर वे ये सब अपने पिता पर छोड़ देंगी तो वे घर पर ही बैठी रहेंगी और कुंवारी रह जाएंगी। हालांकि सोनाक्षी ने ये भी बताया था कि उनकी माँ उनकी शादी के बारे में बार बार पूछती ही रहती हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े