New Delhi: कपिल शर्मा शो और उसके होस्ट कपिल शर्मा आए दिन सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। शो में भी आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता ही रहता है जो चर्चा का विषय बन जाता है। वहीं कपिल शर्मा भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से कपिल चर्चा का विषय बन चुके हैं और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।
दरअसल हाल ही में टीवी स्टार और कपिल शर्मा शो की सदस्य रही सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल पर गंभीर आरोप लगाया है। सुमोना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं अब यूजर्स ने भी कपिल शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आइए जानते सुमोना की इस वीडियो से जुड़ी खास बातें।
सुमोना ने कपिल पर लगाया आरोप
द कपिल शर्मा शो आए दिन सुर्खियां बटोरता ही रहता है। वहीं इस शो में काफी कॉमेडी भी होती है जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आती है। वहीं शो के होस्ट कपिल का भी विवाददों से पुराना नाता है। अब एक बार फिर से कपिल अपने करतबों से सुर्खियां बटोर र्हये हैं। इस बार कपिल पर इल्ज़ाम किसी और ने नहीं बल्कि उनकी साथी सुमोना चक्रवर्ती ने ही लगाए हैं। सुमोना की एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
वीडियो में ही सुमोना ने कपिल पर आरोप लगाया है कि कपिल उनसे जलते हैं। अब इस वीडियो के बाद तो यूजर्स ने भी कपिल शर्मा की क्लास लेना शुरू कर दिया है। एक बार फिर से कपिल विवादों में घिर गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो की सच्चाई वाकई में कुछ और ही है जिसे जानना सभी के लिए बेहद जरूरी है।
शो के एक एपिसोड का है ये वीडियो
बता दें कि ये वीडियो शो के एक एपिसोड का है जिसमें सुमोना कपिल के साथ मस्ती मज़ाक करती हुई नज़र आ रही हैं। वहीं ये वीडियो भी आज का नहीं बल्कि कई सालों पुराना है। ये वीडियो तब का है जब अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर हाफ गर्लफ्रेंड का प्रोमोशन करने के लिए आए थे। इस दौरान शो में चेतन भगत भी आए थे। हालांकि अब कई यूजर्स ने बिना इसकी सच्चाई जाने कपिल शर्मा को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।