The Kashmir Files के निर्देशक विवेक ने टपरी में गुजारा बचपन, इस मुकाम के लिए किया कड़ा संघर्ष

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

Delhi: द कश्मीर फाइल्स फिल्म 11 मार्च को रिलीज़ हुई है जो अब पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा किया गया है। हालांकि इस फिल्म से पहले बहुत ज्यादा लोग विवेक को नहीं जानते थे लेकिन आज विवेक सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं। हर तरह विवेक और उनकी फिल्म की चर्चा हो रही है। हालांकि विवेक के लिए ये मुकाम हासिल करना वाकई आसान नहीं था। विवेक ने कई मुश्किलों के बाद इस सफलता को हासिल किया है। वहीं विवादों से भी विवेक का काफी गहरा नाता रहा है।

छोटी सी टपरी में बिताया बचपन

बेशक आज विवेक अग्निहोत्री को एक सफल निर्देशक के तौर पर जाना जा रहा है लेकिन उनके लिए यहाँ तक पहुंचना आसान नहीं था। जानकारी के मुताबिक विवेक का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। वहीं हाल ही में विवेक ने उस घर की तस्वीर को साझा किया है जिसमें उनके पिता का जन्म हुआ था और जो विवेक का पुश्तैनी घर है। बताया जाता है कि विवेक ने अपना बचपन एक टपरी में ही बिताया था।

वहीं उनके पिता संस्कृत के अच्छे खासे जानकार थे। विवेक के पिता कुलपति के पद पर भी अपने सेवाएँ दे चुके हैं। विवेक ने भी भोपाल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की और इसके बाद आईआईएमसी से विज्ञापन की पढ़ाई की थी। यहाँ से पढ़ाई पूरी करने के बाद विवेक हावर्ड एक्सटेंशन स्कूल चले गए जहां से उन्होंने आगे की पढ़ाई की थी।

विज्ञापन से की करियर की शुरुआत

बता दें कि विवेक ने अपने करियर को विज्ञापन से ही शुरू किया था। वहीं 1994 से उन्होंने फिल्म निर्माता के तौर पर काम करना शुरू किया और कई टीवी सीरियल का भी निर्देशन किया। 2003 में विवेक ने फिल्म चॉकलेट को बनाया था जिसे पसंद भी किया गया था। इसके बाद विवेक ने कई फिल्मों का निर्देशन किया और अपनी पहचान बनाई। विवेक कई किताबों को भी लिख चुके हैं जिसमें 2018 की किताब अर्बन नक्सल को बेस्टसेलर की श्रेणी में रखा गया।

विवादों में भी घिरे थे विवेक

बता दें कि विवेक का विवादों से भी गहरा नाता है। विवेक की फिल्मों में कई बाद बोल्ड सीन देखने को मिले जिसके बाद उन्हें लोगों और दोस्तों से भी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहीं एक बार मीटू के तहत तनुश्री दत्ता ने विवेक पर

फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरा व्यवहार करने का आरोप भी लगाया था।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े