इन दो हसीनाओं के प्यार में पागल थे संजय कपूर, लेकिन फिर सबको छोड़ महीप संधू से रचाई शादी

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बॉलीवुड में संजय कपूर का भी काफी नाम है। संजय ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। वहीं उनकी पर्सनैलिटी और लुक भी काफी ज्यादा आकर्षित है। एक समय था जब संजय पर लड़कियां अपनी जाना छिड़कती थी। वहीं संजय का दिल भी कई अभिनेत्रियों के लिए बहका है। लेकिन आज वे महीप संधू के साथ शादी कर चुके हैं और काफी खुश भी हैं।
बताया जाता है कि महीप से शादी करने से पहले संजय कपूर दो हसीनाओं के प्यार में पागल थे। दोनों ही हसीनाओं को संजय ने काफी लंबे समय तक डेट भी किया। बता दें कि ये दो हसीना कोई और नहीं बल्कि तब्बू और सुष्मिता सेन हैं। बेशक संजय दोनों से बेहद प्यार करते थे लेकिन फिर संजय ने दोनों से ब्रेकअप होने के बाद महीप संधू से शादी कर ली थी।

तब्बू को दिल दे बैठे थे संजय कपूर

बताया जाता है कि संजय और तब्बू की मुलाक़ात फिल्म प्रेम की शूटिंग के दौरान ही हुई थी। 1995 में रिलीज़ हुई ये फिल्म संजय के करियर की पहली फिल्म थी। हालांकि फिल्म ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन संजय और तब्बू को इस फिल्म के दौरान ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में खुद संजय ने बताया था कि उन्हें तब्बू पर क्रश था। हालांकि काफी समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। वहीं इसके बाद संजय और तब्बू ने एक दूसरे से मिलना भी छोड़ दिया था।

सुष्मिता सेन

तब्बू के बाद संजय का दिल सुष्मिता सेन पर आया था। माना जाता है कि दोनों ने साथ में फिल्म सिर्फ तुम में काम किया था जिसके बाद संजय सुष्मिता को अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि संजय का ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया था और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

महीप संधू

सुष्मिता से ब्रेकअप होने के बाद संजय की जिंदगी में महीप संधू आई थी। महीप एक एनआरआई हैं। माना जाता है कि संजय और महीप ने भी एक फिल्म में एक दूसरे के साथ काम किया था। फिल्म तो फ्लॉप हो गई लेकिन दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। इसके बाद काफी लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया और 1997 में एक दूसरे के साथ शादी कर ली।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े