एक्स बोयफ्रेंड रणवीर सिंह की पत्नी से खफा हैं अनुष्का शर्मा, कहा “मुझ पर कीचड़ फेंकना बंद करे”

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बॉलीवुड में स्टार्स फिल्मी पर्दे पर तो सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं वहीं उनकी निजी ज़िंदगी भी आए दिन चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसे में बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां भी हैं जिनकी आपस में बनती नहीं है। जब ये अभिनेत्रियां एक दूसरे के आमने सामने आती हैं तो कभी कभी कैट फाइट पर भी उतारू हो जाती हैं। अब हाल ही में दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की लड़ाई को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा ने अपने एक्स बोयफ्रेंड रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण को लेकर बड़ा बयान दिया है। हालांकि दोनों के बीच लड़ाई है या नहीं इस बात को नहीं कहा जा सकता लेकिन माना जा रहा है कि अनुष्का ने जो भी अपने इंटरव्यू में कहा है उससे उन्होंने दीपिका पर ही निशाना साधा है।

दीपिका के बारे में अनुष्का ने कही बड़ी बात

हम जानते हैं कि बॉलीवुड में रणवीर सिंह के ऊपर कई लड़कियां और अभिनेत्रियां जान छिड़कती हैं। वहीं रणवीर का नाम भी कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है। ऐसे में माना जाता हैं कि दीपिका को डेट करने से पहले रणवीर अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशन में थे। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबर सामने आई और दोनों अलग हो गए। वहीं अब हाल ही में अनुष्का का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने दीपिका के बारे में बहुत कुछ कहा है।

दरअसल मीडिया ने अनुष्का और दीपिका के रिश्ते को लेकर सवाल किया था जिस पर अनुष्का ने कहा था कि उनका और दीपिका का कोई मेल नहीं है और दोनों ने ही अलग अलग तरह की फिल्मों को किया है। इसके साथ ही अनुष्का ने कहा कि दीपिका ने ज्यादा फिल्में की हैं जबकि वे फिल्मों के मामले में थोड़े चूज़ी हैं। अनुष्का के मुताबिक वे मिलने वाले हर रोल को नहीं करती हैं।

 

अनुष्का ने कही कीचड़ न उछालने की बात

दरअसल एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि दीपिका के एक दोस्त ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि दीपिका ये जवानी है दीवानी कर रही हैं। ऐसे में अनुष्का ने मीडिया से कहा कि क्या कभी उनके दोस्तों ने ऐसा कुछ किया है। अनुष्का के मुताबिक उन्होंने कभी किसी को नीचे नहीं धकेला है और उन्होंने कहा कि लोगों को उन पर भी कीचड़ उछालना बंद करना चाहिए।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े