कन्नड सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को कौन नहीं जानता होगा। वह सिर्फ न एक अच्छे अभिनेता थे। बल्कि अच्छे दिल वाले इंसान भी थे। पुनीत राजकुमार के डोनेशन से कई अस्पताल भी चलते है। वह अपनी पत्नी का भी बहुत सम्मान करते थे। तीन साल पहले महिला दिवस के अवसर पर पुनीत राजकुमार ने अपनी वाइफ को 4 करोड़ रुपए की लेम्बोर्गिनी कार गिफ्ट दी थी। पिछले साल 29 अक्टूबर को इस अभिनेता ने अंतिम सांस ली थी। 17 मार्च को इस दिवगंत अभिनेता का जन्मदिन होता है।
अप्पू फिल्म से की थी अपने कॅरियर की शुरुआत
पुनीत राजकुमार ने अप्पू फिल्म से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुडक़र नहीं देखा। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा के लिए एक से एक हिट फिल्मे दी। वह अपनी पत्नी को भी काफी प्यार करते थे। वह हर मौके पर अपनी पत्नी को एक खास गिफ्ट देते थे।
तीन साल पहले अपनी पत्नी को दी थी चार करोड़ की कार
तीन साल पहले उन्होंने अपनी पत्नी को चार करोड़ की कार गिफ्ट दी थी। इस कार की खासियत की बात करे तो इसमे चार लीटर ट्विन टर्बों, वी-8 इंजन जैसी बेहतरीन सुविधाएं है। जो पचास बीएचपी और 850 एमएनएम उत्पन करती है। यह 100 किलोमीटर प्रति सैकेंडों में तय कर लेती है।
जयंती पर रिलीज हुई आखिरी फिल्म जेम्स
पुनीत राजकुमार की जयंती पर उनकी आखिरी फिल्म जेम्स रिलीज हुई। कुछ समय पहले उनका ट्रेडमार्क वीडियो भी रिलीज हुआ था। जिसकी झलक उनकी पत्नी अश्विनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी।
पुनीत राजकुमार की है दो बेटिया
पुनीत राजकुमार की दो बेेटिया है। जिनका नाम वंदिता और धृति है। एक दिसंबर 1999 को उन्होंने अश्विनी से शादी की।