सलमान से लेकर अमिताभ तक, बेहद ही अलग अंदाज़ में होली मनाते हैं सेलेब्स, सब पर चढ़ता है होली का रंग

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

होली खेलना हर किसी को बेहद पसंद होता है। होली का त्यौहार होता ही ऐसा है जिस पर सब गिले शिकवे भूलकर लोग रंगों में रंग बिरंगे हो जाते हैं। वहीं देश के कई दिग्गज भी बेहद ही खास अंदाज़ में होली मनाते हैं। कुछ हस्तियाँ तो अपने ही घर पर होली की पार्टी भी रखती हैं जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल होते हैं। इनकी तस्वीरें हर साल सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल होती हैं। आज हम आपको कुछ खास लोगों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जो बेहद ही खास अंदाज़ में होली मनाते हैं। इनकी रंग बिरंगी तस्वीरें भी खूब पसंद की जाती हैं।

अंबानी परिवार की रंग बिरंगी होली

देश के सबसे अमीर व्यक्ति के परिवार यानि अंबानी परिवार को तो हर कोई जानता है। अंबानी परिवार में भी हर साल होली का आयोजन किया जाता है जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल होते हैं। 2020 में भी अंबानी परिवार की होली में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को भी देखा गया था। इसके अलावा भी बॉलीवुड से जुड़े कई लोग इस होली पार्टी में शामिल होते हैं।

राज कपूर के घर की होली

राज कपूर भी बॉलीवुड के मशहूर सितारे हैं। उनके घर पर भी बेहद ही खास ढंग से होली को मनाया जाता है। एक समय में राज कपूर के घर की होली काफी फेमस भी हुआ करती थी। वहीं इस परिवार की होली की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

अमिताभ बच्चन की होली पार्टी

इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। बताया जाता है कि अमिताभ भी हर साल होली पर अपने घर जलसा में होली पार्टी रखते हैं और अपने परिवार के साथ होली मनाते हैं। वहीं बॉलीवुड की कई हस्तियाँ भी इसमें शामिल होती हैं।

सलमान के घर की होली

बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान के घर पर भी हर साल होली का आयोजन किया जाता है। इस पार्टी में सलमान के घर का हरेक सदस्य शामिल होता है। वहीं खान परिवार के कई दोस्त भी इस पार्टी में शामिल होते हैं।

सुभाष घई

सुभाष घई हिन्दी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सुभाष घई के घर पर भी होली का आयोजन किया जाता है। एक बार तो उनकी इस होली में शाहरुख खान और गौरी खान भी नजर आए थे।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े