हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित भी हो रहा है। वहीं कई दर्शक तो फिल्म को देखकर ही भावुक हो गए हैं। बता दें कि फिल्म में विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने भी काम किया है। विवेक और पल्लवी की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है।
बताया जाता है कि जब दोनों पहली बाद मिले थे तो दोनों ही एक दूसरे को नापसंद करने लगे थे। लेकिन इसके बाद दोनों कब एक दूसरे से प्यार कर बैठे उन्हें भी नहीं पता चला। आज दोनों ही अपने जीवन के 25 साल एक साथ गुजार चुके हैं। आइए जानते हैं दोनों के प्यार की कहानी।
एक कॉन्सर्ट में हुई थी मुलाक़ात
बता दें कि विवेक की पत्नी पल्लवी भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं विवेक ने भी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। दोनों की मुलाक़ात भी एक रोक कॉन्सर्ट के दौरान ही हुई थी। लेकिन खबरों के मुताबिक पहली मुलाक़ात में ही दोनों एक दूसरे को नापसंद कर बैठे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान पल्लवी ने बताया था कि वे दोनों 90 के दशक में एक रॉक कॉन्सर्ट के दौरान ही मिले थे। पल्लवी के मुताबिक उस समय दोनों में एक चीज़ कॉमन थी कि वे दोनों ही कॉन्सर्ट से बोर हो गए थे।
पल्लवी के मुताबिक जब उन्होंने विवेक को देखा था तो उन्होंने सोचा था कि एक एड मैन के नाते विवेक भी भद्दे ही होंगे। वहीं पल्लवी कई फिल्मों में काम कर चुकी थी तो विवेक को भी वे फिल्मी ही लग रही थी। हालांकि इसके बाद समय निकलता गया और दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन चुके थे।
डेट करने के बाद की शादी
दोनों अब दोस्ती के बाद प्यार की तरफ बढ़ रहे थे। बहुत कम समय में ही दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। दोनों ने एक दूसरे को 3 साल तक डेट किया और इसके बाद दोनों 1997 में शादी के बंधन में बंध गए। जानकारी के मुताबिक पल्लवी और विवेक पहले भी कई प्रोजेक्ट में एक साथ काम कर चुके हैं। वहीं अब विवेक और पल्लवी का एक और प्रोजेक्ट सुर्खियां बटोर रहा है।