हिन्दी सिनेमा में रेखा ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। हर कोई उंकिए अदायगी और हुस्न को देखकर दीवाना हो जाता है। वहीं ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि बहुत कम उम्र में ही रेखा ने इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था वहीं कम उम्र में ही रेखा के कंधों पर घर की ज़िम्मेदारी भी आ गई थी। वहीं रेखा आज भी कई किस्सों को लेकर सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं।
आज हम आपको रेखा से जुड़ा एक ऐसा ही दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। बताया जाता है कि बॉलीवुड के एक स्टार ने रेखा को टाइम पास बता दिया था जिसके बाद रेखा कमरे में बैठकर खूब रोई थी। आज भी ये किस्सा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरता है।
इये अभिनेता भी कर बैठा था रेखा से प्यार
हम जानते हैं कि रेखा आज बेशक फिल्मों में कम ही नज़र आती हैं लेकिन आज भी उनका हुस्न किसी से कम नहीं है। वहीं एक समय था जब रेखा पर कई बड़े अभिनेता भी जाना छिड़का करते थे। इन्हीं में से एक थे जितेंद्र। जितेंद्र भी बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता हैं। वहीं उनका नाम भी कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है। ऐसे में जितेंद्र का नाम रेखा के साथ भी जोड़ा गया था।
दरअसल माना जाता है कि दोनों ने एक बेचारा फिल्म साथ में कि है और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगी थी। दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।
जितेंद्र ने रेखा को बताया था टाइम पास
खबरों के मुताबिक जब दोनों एक बेचारा की शूटिंग कर रहे थे तभी जितेंद्र ने एक जूनियर आर्टिस्ट के सामने रेखा को टाइम पास बता दिया था। इस बात का जिक्र रेखा की बायोग्राफी बुक रेखा द अंटोल्ड स्टोरी में मिलता है। जब जितेंद्र आर्टिस्ट से ये बात कह रहे थे तो रेखा ने भी इस बात को सुन लिया था और इसके बाद वे भी मेकअप रूम में जाकर रोने लगी थी। वहीं इसके बाद रेखा ने जितेंद्र से दूरी भी बना ली थी और दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया था।