जैकलीन बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं उनकी खूबसूरती के भी कई दीवाने हैं। कई बड़े अभिनेता भी जैकलीन के प्यार में पागल हो जाते हैं। वहीं जैकलीन का नाम भी कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान का नाम भी शामिल है। बताया जाता है कि दोनों के बीच अफेयर रह चुका है।
इस बात को हवा तब मिली जब जैकलीन ने सलमान के साथ उन्हीं के फार्म हाउस पर कई रातें बिताई थी। वहीं खास बात ये थी कि उस वक्त फार्म हाउस पर उन दोनों के अलावा कोई और नहीं था। दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। आज भी दोनों की साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं।
भाईजान के फार्म हाउस पर जैकलीन ने बिताई रातें
जैकलीन फर्नांडीस का नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया है। वहीं माना जाता है कि सलमान खान का भी जैकलीन के साथ रिश्ता था। दोनों ने 2014 में एक दूसरे के साथ किक फिल्म में काम किया था जिसके बाद से ही दोनों के लव अफेयर की चर्चा भी होने लगी थी। वहीं कई बार दोनों को एक साथ ही स्पॉट भी किया गया है। लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में हल चल तो तब मची जब दोनों ने सलमान के फार्म हाउस पर अकेले समय बिताया था।
माना जाता है कि महामारी के दौरान कुछ दिन जैकलीन सलमान के फार्म हाउस पर ही रुकी थी। खबरों के मुताबिक दोनों के अलावा फार्म हाउस पर कोई भी नहीं था जिसके बाद से ही दोनों की ट्रोलिंग भी शुरू हो गई थी। कई यूजर्स ने तो कह दिया कि सलमान अब जैकलीन को भी नहीं छोड़ेंगे। हालांकि माना जाता है कि दोनों एक म्यूज़िक वीडियो के लिए फार्म हाउस पर रुके थे।
200 करोड़ के चक्कर में फंसी जैकलीन
बता दें कि इस समय जैकलीन एक फ़्रौड केस के कारण भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरस्ल सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ के घोटाले के चलते गिरफ्तार किया गया। लेकिन जांच में सुकेश के जैकलीन से भी रिश्ते होने की बात सामने आई थी जिसके बाद जैकलीन पर भी शिकंजा कस लिया गया है और अभिनेत्री भी इस कारण से इन दिनों परेशान चल रही है।