नीतू कपूर बॉलीवुड की सबसे सुलझी हुई अभिनेत्रियों में गिनी जाती थी। शायद अब वह सबसे सुलझी हुई सास भी गिनी जाती है। नीतू कपूर ने हाल में ही अपनी होने वाली बहू आलिया भट्ट के जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की। जिसमें आलिया और नीतू कपूर दोनों प्यारी सी मुस्कान देती हुई नजर आ रही है। 15 मार्च को आलिया भट्ट का जन्मदिन होता है।
पिछले साल भी बर्थडे पर साथ में फोटो की थी पोस्ट
नीतू कपूर ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आलिया को लिखा कि अंदर से सबसे खूबसूरत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इससे पहले साल 2021 में भी नीतू ने आलिया के जन्मदिन पर एक फोटो पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि मेरे जानने वालों में सबसे ब्यूटीफुल और कूल लडक़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप सभी को अपनी ताकत और पॉजिटिव बेव से इंस्पायर करती रहिए।
नीतू कपूर ने अपने जन्मदिन पर भी आलिया के साथ फोटो किया था पोस्ट
नीतू कपूर ने अपने जन्मदिन पर भी अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया था। जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल थी। उन्होंने लिखा था कि सबसे मजबूत दिल वाली लडक़ी को हैप्पी बर्थडे। हम सभी आपसे बहुत प्यार करते है।
अपनी बहन के साथ छुट्टिया मना रही आलिया
आलिया भट्ट अपनी बहन के साथ छुट्टिया मना रही है। उसकी कुछ तस्वीरे भी सामने आई है। इन खूबसूरत तस्वीरों में आलिया गजब लग रही है। अपनी बहन के साथ आलिया जन्मदिन की खुशियां बांटती हुई दिख रही है। अब यह देखना होगा कि आलिया के होने वाले पति इस जन्मदिन के सेलिब्रेशन में शामिल होते है या नहीं।