आलिया भट्ट इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज़ हो चुकी है। जिसे अब दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। वहीं हम ये भी जानते हैं कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से आलिया ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
वहीं उनकी उम्र महज 29 साल की है लेकिन वे बेशकीमती चीजों की मालकिन बन चुकी हैं। आलिया के पास कई ऐसी चीज़ें हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। वहीं आज आलिया भट्ट एक लक्जरी लाइफ जी रही है। बहुत कम उम्र में ही आलिया ने इस मुकाम को हासिल किया है। बहुत कम उम्र में आलिया ने पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।
इतने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपनी करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए आलिया को 500 लड़कियों के बीच से ही चुना गया था। इसके बाद तो आलिया ने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वहीं आलिया की संपत्ति की बात करें तो बताया जाता है कि आलिया 158 करोड़ की मालकिन हैं। इसके अलावा भी उनके पास कई बेशकीमती चीज़ें हैं।
आलिया के पास बांद्रा में अपना घर भी है जिसकी कीमत करीब 32 करोड़ की बताई जाती है। वहीं उनका 4 बीएचके अपार्टमेंट भी 2300 स्क्वायर फुट में बना हुआ है। इसके अलावा आलिया के पास विदेशों में भी कई संपत्ति हैं। लंदन में भी आलिया का अपार्टमेंट है जो करीब 36 करोड़ रूपये का है। इन सबके के साथ आलिया एक लक्जरी लाइफ जी रही हैं।
कई महंगी गाड़ियों की भी है मालकिन
बता दें कि आलिया भट्ट के पास कई महंगी गड़ियां भी हैं। आलिया के पास लैंड रोवर रेंज कार है जिसकी कीमत करीब 1.76 करोड़ है। वहीं इसके अलावा भी आलिया के पास ऑडी ए6 और ऑडी जी 5 जैसी कई महंगी गड़ियां हैं। इन सबकी कीमत भी करीब 70-80 लाख की बताई जाती है।
वहीं आलिया एक फिल्म के लिए करीब 9-10 करोड़ रूपये लेती हैं। वहीं एक एड में काम करने के लिए आलिया 2-3 करोड़ चार्ज करती हैं। बताया जाता है कि आलिया हर साल 10-12 करोड़ की कमाई कर लेती हैं।