रणबीर कपूर ने अपने नए घर में पिता के लिए बनवाया खास कमरा, रखी जाएंगी ऋषि कपूर से जुड़ी खास चीज़ें

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। दोनों की जोड़ी को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं और सोशल मीडिया के सहारे दोनों पर खूब प्यार भी लुटाते हैं। अब हाल ही में रणबीर कपूर और उनकी पिता से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। हम जानते हैं कि रणबीर कपूर और आलिया अपने नए घर को बनवा रहे हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि रणबीर अपने नए घर में अपने पिता से जुड़ी खास चीजों को रखने के लिए अलग से कमरा भी बनवाने वाले हैं। वहीं अब ये खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। हर कोई रणबीर और आलिया के इस फैसले की तारीफ भी कर रहा है।

रणबीर के नए घर में ऋषि कपूर को मिलेगी खास जगह

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर से बेहद प्यार करते हैं। बेशक आज ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं है लेकिन रणबीर के साथ साथ दर्शकों के दिल में भी ऋषि कपूर हमेशा हैं। वहीं हम जानते हैं कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट को डेट भी कर रहे हैं और जल्द ही दोनों एक दूसरे से शादी भी करने वाले हैं। दोनों इसके लिए अपना नया घर भी बनवा रहे हैं।

वहीं अब एक खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने अपने नए घर में ऋषि कपूर के लिए एक खास कमरा बनवाया है। इस कमरे में ऋषि कपूर से जुड़ी कई चीजों को रखा जाएगा। ऋषि कपूर की कुर्सी से लेकर उनके बुकशेल्फ को भी इसी कमरे में स्थान दिया जाने वाला है। अब रणबीर और आलिया के इस फैसले को खूब सराहा जा रहा है।

बेहद ही खास होगा रणबीर और आलिया का ये घर

बात दें कि रणबीर और आलिया अपने नए घर का दौरा करते ही रहते हैं। वहीं दोनों बेहद ही खास अंदाज़ में अपने इस घर को बनवा रहे हैं। नीतू कपूर भी इसमें अपने बच्चों का साथ देती हैं। बतया जा रहा है कि इस घर में स्विमिंग पूल के साथ साथ ओपन एयर एम्फीथियेटर भी बनाया गया है। वहीं दोनों का ये घर कई आधुनिक सुविधाओं से मिलकर बना हुआ होगा।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े