हॉलीवुड के वो 5 स्टार जिन्होंने अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का लिया फैसला। कोई रखता है नवरात्रि के व्रत तो कोई मन से करता है कृष्ण की पूजा।
रॉबर्ट डॉनी जूनियर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रॉबर्ट डॉनी जूनियर का है। बताया जाता है कि रॉबर्ट भारत से बेहद प्रभावित हैं और उन्होंने बौद्ध धर्म को भी अपना लिया है। हालांकि रॉबर्ट का जन्म यहूदी परिवार में हुआ लेकिन अब वे बौद्ध धर्म के साथ साथ हिंदू धर्म और कृष्ण पर भी अटूट विश्वास रखते हैं।
ह्यू जैकमैन
हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन भी हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं। हालांकि तो उनका संबंध ईसाई धर्म से है लेकिन फिलहाल वे भगवदगीता के सहारे शांति का मार्ग खोजने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जैकमैन का मानना है कि उन्हें सनातन धर्म से वो सब ज्ञान मिल पाया है जो उन्हें चर्च जाकर नहीं मिल पाया था।
जूलिया रॉबर्ट्स
जूलिया ने भी 2010 में इस बात का खुलासा कर दिया था कि वे ईसाई धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म को अपना चुकी हैं। वहीं जूलिया हिंदू धर्म के सभी त्यौहारों को भी अच्छे से मनाती हैं। जानकारी के अनुसार नवरात्रि के अवसर पर जूलिया के घर कलश स्थापना भी होती है और जूलिया 9 दिन व्रत भी रखती हैं। वहीं जूलिया रिटायर होने के बाद सन्यास लेना चाहती हैं।
माइली साइरस
बताया जाता है कि मशहूर विदेशी सिंगर माइली साइरस भी हिंदू धर्म में अटूट विश्वास रखती हैं। कुछ समय पहले माइली ने घर में लक्ष्मी पूजा भी की थी जिसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं माइली ने हिंदू धर्म में आस्था होने के कारण मांसाहारी खाना भी छोड़ दिया है। वहीं उनकी कलाई पर ओम का टैटू भी बना हुआ है।
रसेल ब्रांड
इस लिस्ट में अभिनेता रसेल ब्रांड भी शामिल है जो लंबे समय से इस्कॉन संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि रसेल भी हिंदू धर्म को अपना चुके हैं। रसेल ने 2010 में अपनी शादी भी भारत में ही हिंदू रीति रिवाजों के साथ पूरी की थी। रसेल के मुताबिक हिंदू धर्म ही इंसान की आत्मा को मुक्ति का पथ प्रदर्शित करता है।