New Delhi: हाल ही में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को रिलीज़ कर दिया गया है। दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म को निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ही बनाया है। फिल्म रिलीज़ होने के बाद से ही चर्चा का विषय बन चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में 90 के दशक में हुई कुछ घटनाओं को दिखाया गया और ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर ही आधारित है।
अब हाल ही में इस फिल्म की रिलीज़ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फिल्म को देखने के बाद बिलख बिलखकर रोटी हुई नज़र आ रही है। इतना ही नहीं महिला निर्देशक और स्टार्स की तारीफ करती ही नहीं थक रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।
महिला ने छू लिए निर्देशक के पैर
दरअसल एक वीडियो अभिनेता दर्शन कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। ये वीडियो द कश्मीर फाइल्स फिल्म के स्क्रीनिंग के समय की है जहां निर्देशक और अभिनेताओं के साथ कई लोग फिल्म को देखने के लिए पहुंचे हैं। इसी बीच एक महिला इस फिल्म को देखकर जैसे ही बाहर आती है तो वे फिल्म निर्देशक विवेक के पैर छू लेती है। ऐसे में विवेक महिला को गले से लगा लेते हैं।
What comes frm the Heart ❤️ touches d heart ❤️Presenting #TheKashmirFiles
It’s your film now.🤗❤️🙏@vivekagnihotri @AnupamPKher @ZeeStudios_ #PallaviJoshi pic.twitter.com/E8hE5O05zH— Darshan Kumaar (@DarshanKumaar) March 11, 2022
इस दौरान महिला वाकई बेहद भावुक थी और उसके आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं विवेक को देखकर ये महिला फूट फूट कर रोने लगी। महिला फिल्म को देखकर वाकई बेहद भावुक हो गई थी और विवेक अग्निहोत्री की तारीफ करती करती नहीं थक रही थी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म वाकई बेहद भावुक कर देने वाली है।
महिला ने अभिनेता दर्शन कुमार को भी लगाया गले
बता दें कि वीडियो के बीच में ही दर्शन भी वहाँ आ जाते हैं और महिला को अपने गले से लगा लेते हैं। दर्शन भी इससे काफी भावुक हो जाते हैं। महिला ने विवेक को भगवान बता दिया और साथ ही दर्शन के साथ साथ उनकी टीम को भी
खूब सारा आशीर्वाद दिया।
बताया जा रहा है कि फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए ज़ुल्मों को दिखाया गया है। हालांकि ये फिल्म विवादों में भी आई थी और इसके कई सीन को हटाया भी गया है। लेकिन अब इस फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया है।