एश्वर्या बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। एश्वर्या की खूबसूरती पर लाखों दर्शक अपनी जान छिड़कते हैं। वहीं एश्वर्या भी आए दिन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अभिषेक से शादी करने से पहले एश्वर्या का नाम भी कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। वहीं सबसे ज्यादा चर्चित और विवादित रिश्ता एश्वर्या का सलमान खान के साथ था।
सलमान और एश्वर्या की लव स्टोरी ने उस समय भी खूब सुर्खियां बटोरी थी वहीं आज भी दोनों की स्टोरी से जुड़े कई किस्से वायरल होते ही रहते हैं। इसी के साथ एश्वर्या विवेक ओबेरॉय का साथ भी रिलेशनशिप में थी। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों एक अवार्ड शो में मिले थे जिसके बाद एश्वर्या ने भी विवेक को देखकर काफी अजीब से हरकत की थी। आइए जानते हैं इस किस्से के बारे में।
सलमान के बाद विवेक से हुआ था प्यार
हम जानते हैं कि सलमान खान और एश्वर्या राय एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन फिर कुछ समय बाद एश्वर्या ने सलमान से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद एश्वर्या विवेक के साथ रिश्ते में थी। उस समय ये लव ट्रायंगल वाकई काफी चर्चित था। माना जाता है कि सलमान ने भी विवेक को कई धमकी भरे फोन किए थे जिसके बाद विवेक ने भी जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
सलमान को जवाब देने के लिए विवेक ने प्रेस कोन्फ्रेंस बुलाई थी और सलमान के बारे में बहुत कुछ कहा था। लेकिन एश्वर्या को विवेक का ये फैसला अच्छा नहीं लगा इसलिए एश्वर्या ने विवेक से भी अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों से ब्रेकअप के बाद एश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की थी।
ब्रेकअप के बाद हुआ था आमना सामना
दरअसल विवेक से ब्रेकअप के सालों बाद एश्वर्या और विवेक का एक दूसरे से आमना सामना हुआ था। दोनों एक अवार्ड शो के दौरान ही एक दूसरे से मिले थे। वहीं सबसे खास बात ये थी कि दोनों एक दूसरे के पास ही बैठे थे। इस मौके पर एश्वर्या अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ आई थी। इसके बाद विवेक ने मंच पर परफ़ोर्मेंस भी दी ऐसे में विवेक को स्टेज पर देख एश्वर्या काफी असहज हो गई थी और उन्होंने विवेक से नज़र हटा ली। इसके बाद वे पास बैठे मनीष मल्होत्रा से बात्चुइट करने लगी थी।