कॉमेडी किंग गोबिंदा 90 के दशक के शानदार अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मे दी। कामेडी में उनका कोई जवाब नहीं था। कादरखान और गोबिंदा की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी कहलाने लगी। इन दोनों का फिल्मों में होना फिल्म होने की गारंटी माना जाता था। लेकिन शायद ही किसी को गोबिंदा के लव स्टोरी की लव स्टोरी के बारे में पता हो। गोबिंदा का कई हीरोइन के साथ अफेयर रहा। लेकिन उन्होंने किसी हीरोइन से नहीं बल्कि एक आम लडक़ी से प्यार किया।
शादी को हुए 35 साल
गोबिंदा की शादी को आज 35 साल हो गए है। दोनों की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। शादी के बंधन में बंधने से पहले गोबिंदा अपनी पत्नी के रिश्तेदार थे। उनकी पत्नी सुनीता की बड़ी बहन की शादी गोबिंदा के मामा से हुई थी। गोबिंदा संघर्ष के दिनों में अपने मामा के यहां रहते थे। गोबिंदा के मामा सुनीता के जीजा लगते थे। सुनीता भी अपनी बड़ी बहन के यहां आती जाती रहती थी।
एक दूसरे को जानने लगे थे सुनीता और गोबिंदा
अपनी बड़ी बहन के यहां आने के कारण सुनीता और गोबिंदा एक दूसरे को जानने लगे थे। हालांकि दोनों में कभी नहीं बनती थी। दोनों अक्सर झगड़ा करते रहते थे। लेकिन डांस की बदौलत दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। यहीं शौक दोनों के बीच प्यार का कारण बन गया। दोनों ने एक साथ कई डांस शोज किए। इस तरह से दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। गोबिंदा को लेकर एक बार सुनीता ने कहा कि वह बहुत ही भावुक व्यक्ति है।
35 साल से मजबूत बना हुआ दोनों का रिश्ता
सुनीता और गोबिंदा दोनों एक दूसरे को प्रेम पत्र भी लिखते थे। एक दिन सुनीता प्रेम पत्र गोबिंदा की मां ने पढ़ लिख। वह सुनीता को काफी पसंद करती थी। उन्होंने सुनीता और गोबिंदा की शादी की मंजूरी तुरंत दे दी। दोनों के दो बच्चे है। बेटे का नाम यर्शवर्धन अहूजा और बेटी का नाम टीना है। दोनों की बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहे है।